Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

अमेरिका में हिंसा की PM मोदी ने की निंदा, बोले- शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए सत्ता का हस्तांतरण

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में हुए हिंसक प्रदर्शन की कड़ी निंदा की है। पीएम मोदी ने गुरुवार को अमेरिका में वाशिंगटन में हुई हिंसा पर चिंता व्यक्त की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता का हस्तांतरण शांतिपूर्ण तरीके से होना जरूरी है। पीएम मोदी ने ने गुरुवार को वाशिंगटन डीसी में निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के नाराज समर्थकों द्वारा दंगा और हिंसा पर अपनी पीड़ा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि गैरकानूनी विरोध प्रदर्शन के माध्यम से लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित नहीं होने दिया जा सकता है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि सत्ता का हस्तांतरण शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहना चाहिए।

गौरतलब है कि वाशिंगटन में हजारों की संख्या में निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप(Donald Trump) समर्थकों ने कैपिटल हिल पर कब्जा करने की कोशिश की। इसके साथ ही सीनेट में भी बवाल काटा।

इस पर अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा- ‘वाशिंगटन डीसी में हिंसा और उपद्रव की खबरों से उन्हें दुख पहुंचा है। सत्ता का ट्रांसफर सही और शांतिपूर्ण ढंग से होना जरूरी है। इस तरह के प्रदर्शनों के जरिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया को नुकसान नहीं पहुंचाया जा सकता है।’

गौरतलब है कि अमेरिका के वाशिंगटन में हुई इस हिंसा में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि पुलिस के साथ झड़प में कई प्रदर्शनकारी घायल भी हो गए हैं। अमेरिका में हजारों की संख्या में ट्रंप समर्थकों ने सीनेट का घेराव करने की कोशिश की, नारेबाजी करते हुए सीनेट में घुसकर कई क्षेत्रों में कब्जा भी किया।

पीएम मोदी के अलावा कई और नेताओं ने भी इस घटना पर चिंता व्यक्त की है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ट्वीट कर कहा है कि अमेरिका से जैसी खबरें आ रही हैं, वो चिंता बढ़ाने वाली हैं सभी को शांति से काम लेना चाहिए। उनके अलावा कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो, ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट मॉरिसन, न्यूजीलैंड की पीएम जेसिंडा ने भी ट्विटर के जरिए अमेरिकी हिंसा की निंदा की है।