Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ पड़ी कानूनी पचड़े में, फिल्म की शूटिंग रोकने की मांग

नई दिल्लीl आलिया भट्ट और संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के खिलाफ मुकदमा दायर किया गया हैl यह केस गंगूबाई काठियावाड़ी के बेटे बाबूजी रावजी शाह ने किया हैl उन्होंने यह केस संजय लीला भंसाली, आलिया भट्ट, भंसाली प्रोडक्शन, लेखक हुसैन जैदी और रिपोर्टर जेन बोर्गिस के नाम पर किया हैl साथ ही उन्होंने फिल्म की शूटिंग रोकने की मांग की हैl निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’एक बार फिर कानूनी पचड़े में पड़ती नजर आ रही हैl गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग अभी आधी भी पूरी नहीं हुई है और फिल्म को लेकर विवाद हो गया हैl

लॉकडाउन के बाद फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म की शूटिंग शुरू की थीl इस फिल्म की शूटिंग का नाइट शेड्यूल पूरा कर लिया गया हैl अब आलिया भट्ट एसएस राजामौली की फिल्म आर.आर.आर. की शूटिंग कर रही हैl अब जब गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग पूरी नहीं हुई है, गंगूबाई के बेटे बाबूजी रावजी शाह ने संजय लीला भंसाली, आलिया भट्ट और अन्य के खिलाफ केस दायर किया हैl फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी किताब ‘द माफिया क्वीन ऑफ मुंबई’ पर आधारित हैl इस किताब का लेखन हुसैन जैदी ने किया हैl वहीं इसमें रिसर्च जेन बोर्गिस ने किया थाl

खबरों के अनुसार गंगूबाई के बेटे बाबूजी ने किताब को विवादित बताया हैl उन्होंने पेज 50 से 69 तक के भाग को गलत बताया हैl पिटीशन के अनुसार यह किताब उनके निजी मामलों में हस्तक्षेप करती हैl 22 दिसंबर को कोर्ट में इसकी डेट थी और मुंबई सिविल कोर्ट ने 7 जनवरी तक का समय जवाब दाखिल करने के लिए दिया हैl बाबूजी ने कुछ सीन डिलीट करने की मांग की है, साथ ही उन्होंने किताब पर भी रोक लगाने की मांग की हैl

बाबूजी रावजी शाह के वकील नरेंद्र दुबे ने यह भी कहा कि वह संजय लीला भंसाली, आलिया भट्ट और अन्य के खिलाफ मानहानि, महिला के गलत प्रस्तुतीकरण और अन्य मामलों में केस दायर कर सकते हैंl