Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

विराट कोहली को रन आउट कराने के बाद अजिंक्य रहाणे ने मांगी थी माफी, फिर ऐसा था उनका रिएक्शन

मेलबर्न। एडिलेड टेस्ट मैच की पहली पारी में विराट कोहली अच्छा बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे की एक गलत कॉल की वजह से वो रन आउट हो गए। विराट अच्छी लय में थे और 74 रन बनाकर खेल रहे थे, लेकिन उनके आउट होने के बाद टीम बैकफुट पर आ गई थी। अब रहाणे ने इस मामले पर कहा कि, विराट कोहली पहले टेस्ट मैच में उनकी गलती की वजह से रन आउट हुए थे और फिर उन्होंने विराट से माफी मांग ली थी।

अजिंक्य रहाणे ने मेलबर्न ने खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले कहा कि, उस दिन खेल खत्म होने के बाद मैंने कोहली से माफी मांगी लेकिन उसने इसका बुरा नहीं माना था। उन्होंने कहा कि हम दोनों समझते थे कि उस समय क्या हालात थे । क्रिकेट में यह सब होता रहता है । उसे भुलाकर आगे बढना जरूरी है। इस वक्त टेस्ट टीम के कार्यवाहक कप्तान रहाणे ने स्वीकार किया कि उस रन आउट के बाद आस्ट्रेलिया ने लय बना ली और ढाई दिन के भीतर मैच जीत लिया। उन्होंने कहा कि वो कठिन था और हम उस समय तक अच्छा खेल रहे थे साथ ही हमारी साझेदारी भी अच्छी थी। उस रन आउट के बाद आस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी हो गया

भारतीय टीम उस मैच की दूसरी पारी में 36 रन ही बना पाई थी और टीम को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। ये हार भारत के लिए बड़ा झटका था क्योंकि टीम पहली पारी में बेहद मजबूत था और जीत की स्थिति में आ गई थी। अब भारत को कंगारू टीम के खिलाफ तीन टेस्ट मैच और खेलने हैं जिसमें भारत की कप्तानी रहाणे को दी गई है। रहाणे की अगुआई में टीम इंडिया मेलबर्न में 26 दिसंबर से अपना दूसरा टेस्ट मैच खेलेगी। इस मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव भी किए गए हैं।