Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

नवरात्र के प्रथम दिन सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी ने रांची स्थित आवास में की मां दुर्गा की आराधना

मां दुर्गे से किया क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं उन्नति की कामना : चंद्रप्रकाश

मां दुर्गे की आराधना का महापर्व शारदीय नवरात्र गुरुवार से प्रारंभ हो गया। नवरात्र को लेकर गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी अपनी धर्मपत्नी रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी व पुत्र पियूष चौधरी के साथ रांची स्थित आवास में कलश स्थापना कर विशेष पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान करने में जुटे रहे। नवरात्र के प्रथम दिन सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी एवं विधायक सुनीता चौधरी ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप माता शैलपुत्री की आराधना की और मां भगवती से रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र सहित संपूर्ण झारखंड वासियों के सुख-समृद्धि एवं उन्नति की कामना की। इस दौरान आचार्य गोपाल बाबा व पंडित राम शरण द्वारा पूरे विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कराकर मां दुर्गा की आरती कराई गई। सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और विधायक सुनीता चौधरी ने तमाम लोगों को अपनी ओर से नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। मौके पर ईशान चौधरी, पीयूष चौधरी, सोनल प्रिया, विनय कुमार, नीरज मंडल, अनिता सिन्हा सहित कई मौजूद थे।