Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

पीआईबी रांची द्वारा रामगढ़ कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में ‘क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला – वार्तालाप’ का आयोजन कल 04 अक्टूबर को सुबह 10:30 से

एडीजी, पीआईबी (झारखण्ड व ओड़िशा) और रामगढ़ उपायुक्त के आलावा सौर ऊर्जा झारखंड के दो तकनीकी विशेषज्ञ इस वार्तालाप में अतिथि वक्ता के रूप में शामिल

रामगढ़: सूचना प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत रांची स्थित पत्र सूचना कार्यालय द्वारा रामगढ़ जिला प्रशासन के सहयोग से कल दिनांक 04 अक्टूबर 2024 को सुबह 10.30 बजे से समाहरणालय परिसर स्थित उपायुक्त सभागार में पीआईबी क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और केंद्र सरकार की अन्य प्रमुख योजनाओं पर आधारित इस परिचर्चा कार्यक्रम की जानकारी प्रेस वार्ता के जरिए पीआईबी रांची के मीडिया एवं संचार अधिकारी श्री राजेश सिन्हा एवं क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी श्री ओंकार नाथ पाण्डेय ने आज पत्रकारों को दी।

कल होने वाले इस कार्यक्रम के मुख्य सत्र में विभाग के झारखंड व उड़ीसा राज्य के अपर महानिदेशक श्री अखिल कुमार मिश्रा,रामगढ़ के उपायुक्त श्री चंदन कुमार, झारखंड सरकार के जेरेडा (झारखंड रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट अथॉरिटी) विभाग के तकनीकी विशेषज्ञ श्री आर्यदिप्त जेना और श्री बी.के. दास के अलावा
जिला प्रशासन के वरिष्ट अधिकारियों की मौजूदगी रहेगी।

मीडिया और सरकार की योजनाओं से संबंधी सरोकार से जुड़े इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के आयोजन के बारे में आज हुई इस प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए श्री राजेश सिन्हा ने मीडिया से आग्रह किया कि वार्तालाप मे सभी अवश्य पधारें और विकसित भारत संकल्प के संदर्भ में सौर ऊर्जा पर दी जाने वाली जानकारी को जन जन तक पहुंचने का प्रयास करें।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पीआईबी के ओंकार नाथ पाण्डेय ने पीआईबी के इतिहास, कार्यक्षेत्र और संरचना पर विस्तृत जानकारी दी।

आज के पत्रकार वार्ता में रामगढ़ जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के सोशल मीडिया पब्लिसिटी ऑफिसर श्री विक्रम सोनी भी मौजूद रहे और उन्होंने झारखंड सरकार के द्वारा किए जा रहे हैं विकास कार्यों के बारे में बताया।

“वार्तालाप” कार्यशाला में रामगढ़ जिले के शहरी क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र के लगभग सभी पत्रकार हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में रामगढ़ जिले में चल रही सरकार की सौर ऊर्जा और अन्य विभिन्न योजनाओं जैसे मनरेगा, पीएम आवास, आदि के बारे में भी प्रशासन द्वारा विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

पीआईबी द्वारा वार्तालाप कार्यक्रम आयोजन के जरिए भारत सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को आमलोगों तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका पर विमर्श किया जाता है। इसमें “प्रश्न – उत्तर” का भी सत्र रखा जाता है।