Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

रामगढ़ जिले के 18 साक्षर आरक्षी को एएसआई और दो पदाधिकारी को मिली एसआई में प्रोन्नति

झारखंड पुलिस मुख्यालय रांची की ओर से राज्य के 2713 साक्षर आरक्षी व साक्षर हवलदार कोटि के कर्मियों को सहायक अवर निरीक्षक में प्रोन्नति प्रदान की गई है। इसमें, रामगढ़ जिले के 18 साक्षर आरक्षियों को एएसआई में प्रोन्नति मिली है। इसके अलावा पूर्व में एएसआई से एसआई में प्रोन्नति के लिए लंबित पुलिस पदाधिकारियों को भी प्रोन्नति प्रदान की गई है। इसमें, रामगढ़ जिला के 2 पुलिस पदाधिकारी एसआई के पद पर प्रोन्नति प्राप्त किए है।

रविवार को जिला पुलिस मुख्यालय में एसपी अजय कुमार ने नवप्रोन्नत एसआई व एएसआई का विरिंग में स्टार लगाकर जिला स्तर से प्रोन्नति आदेश निर्गत किया । इसमें, एसआई अजित कुमार सिंह, एसआई शिवनंदन यादव, एएसआई में संजय कुमार गोराई, अरविन्द कुमार सिंह, उपेंद्र कुमार मेहता, राम महली, सुनील मुंडा, अशोक कुमार सिंह, राजेश तिर्की, दामोदर राम, फ्रांसिस सोय, दुर्गा उरांव, अटल गुड़िया, दीपक उरांव, बिनोद गाड़ी, गन्दूर उरांव, निर्मल लकड़ा, हीरा कुमारी, बसंती तिर्की व एएसआई जुलियाना धान शामिल हैं।