Logo
ब्रेकिंग
रामगढ़ में सड़कों पर खुलेआम पशुओं को छोड़ने वाले मालिकों की अब खैर नहीं! बिजुलिया तालाब का होगा सौंदर्यीकरण, विधायक सुनीता चौधरी ने किया शिलान्यास, बोटिंग, सिटिंग, झूले और भ... नशे के सौदागरों के विरुद्ध रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ से अधिक का गांजा जप्त, एक गिरफ्तार मॉबली*चिंग के खिलाफ भाकपा-माले ने निकाला विरोध मार्च,किया प्रदर्शन छावनी को किसान सब्जी विक्रेताओं को अस्थाई शिफ्ट करवाना पड़ा भारी,हूआ विरोध व गाली- गलौज सूक्ष्म से मध्यम उद्योगों का विकास हीं देश के विकास का उन्नत मार्ग है बाल गोपाल के नए प्रतिष्ठान का रामगढ़ सुभाषचौक गुरुद्वारा के सामने हुआ शुभारंभ I पोड़ा गेट पर गो*लीबारी में दो गिर*फ्तार, पि*स्टल बरामद Ajsu ने सब्जी विक्रेताओं से ठेकेदार द्वारा मासूल वसूले जाने का किया विरोध l सेनेटरी एवं मोटर आइटम्स के शोरूम दीपक एजेंसी का हूआ शुभारंभ

झारखंड में आज 86 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 1435; जानें ताजा हाल

रांची। झारखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1435 पर पहुंच गया है। मंगलवार को राज्‍य में कुल 86 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई। आज के ताजा मामलों में कोडरमा में 16, पश्चिमी सिंहभूम तथा गुमला में 12-12, सिमडेगा 8 तथा जमशेदपुर में 10, रामगढ़ में सात, चतरा में छह, लातेहार में पांच, सरायकेला तथा रांची में तीन-तीन, गढ़वा तथा पलामू में दो-दो तथा लोहरदगा व खूंटी में एक नए मामले मिले। बताया जाता है कि रिम्स में भर्ती चार मरीज संक्रमित पाए गए हैं। इस तरह राज्य में कुल एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 889 हो गई है।

बोकारो की संक्रमित महिला की रिम्स में मौत, 86 नए संक्रमित भी मिले

बोकारो की कोरोना पॉजिटिव महिला मरीज की मंगलवार को रिम्स में मौत हो गई। राज्य में कोरोना संक्रमित की यह आठवीं मौत है। हालांकि, महिला पहले ही दिल की बीमारी से पीडि़त थी तथा उसका ब्रेन हैमरेज भी हुआ था। वह तीन जून को मेडिका में भर्ती हुई थी, जहां उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया था।

मंगलवार को 40 मरीज स्वस्थ, राज्य में अबतक 559 मरीज डिस्‍चार्ज 

वहीं, राज्य में कोरोना का संक्रमण जारी है। ऐसा प्रवासियों की लगातार वापसी से हो रहा है। हालांकि, अबतक 559 संक्रमित ठीक भी हो चुके हैं। मंगलवार को भी शाम तक 86 नए केस मिले। हालांकि विभिन्न जिलों में 40 मरीज स्वस्थ भी हुए।

फैक्ट फाइल

  • कुल एक्टिव केस : 889
  • स्वस्थ हुए : 559
  • मौत : 08

लोहरदगा सदर अस्पताल में कोरोना संक्रमित ने की आत्महत्या, जांच का आदेश

लोहरदगा सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक कोरोना संक्रमित मरीज ने सोमवार की देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार को ही उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद वह तनाव था। उसने गमछा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वास्थ्य सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी ने इसे गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच का आदेश दिया है।

स्वास्थ्य सचिव ने लोहरदगा की उपायुक्त आकांक्षा रंजन को जांच का आदेश देते हुए कहा है कि सदर अस्पताल के वार्ड में इस तरह की घटना होना आश्चर्यजनक है। उन्होंने उपायुक्त को वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों की टीम गठित कर इस घटना की जांच कराने तथा दो दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है।

कहां कितने हुए स्वस्थ

हजारीबाग में दस, लोहरदगा में आठ, कोडरमा में पांच, खंटी, पाकुड तथा सिमडेगा में दो-दो तथा पलामू ओर साहिबगंज में एक-एक।

झारखंड में आज एक बार फिर से 86 कोरोना मरीज मिले हैं। जबकि 40 मरीज स्‍वस्‍थ भी हुए हैंं। हजारीबाग में दस, लोहरदगा में आठ, कोडरमा में पांच, खूंटी, पाकुड़ तथा सिमडेगा में दो-दो तथा पलामू ओर साहिबगंज में एक-एक मरीज स्‍वस्‍थ हुए। मंगलवार को रात 11 बजे तक राज्‍य के अलग-अलग जांच केंद्रों से आई रिपोर्ट के मुताबिक कुल 86 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है।

आज 12 नए मामले पश्चिम सिंहभूम से सामने आए हैं। रांची के रिम्‍स में आज कुल 555 सैंपल की जांच हुई। इसमें 519 निगेटिव मिले हैं। आज यहां 86 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। आज के ताजा मामलों में सिमडेगा में 24, गुमला 3, चतरा 6, गढ़वा 2, रामगढ़ 3, पलामू 2, रिम्‍स 4 और कोडरमा से 16 नए मामलों की पहचान की गई है। ताजा आंकड़ों के बाद झारखंड में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1395 पर पहुंच गया है।

मंगलवार को रात 11 बजे तक झारखंड में मिले 86 कोरोना पॉजिटिव

  1. सिमडेगा 24
  2. लोहरदगा 9
  3. जमशेदपुर 7
  4. पश्चिमी सिंहभूम 10
  5. गुमला 3
  6. चतरा 6
  7. गढ़वा 2
  8. रामगढ़ 3
  9. पलामू 2
  10. कोडरमा 16

आज 86 नए केस मिले, 519 मरीज अबतक हुए ठीक

मंगलवार को भी शाम तक 86 नए केस मिलने की बातें सामने आ रही थीं। सिमडेगा में 24, लोहरदगा में नौ, जमशेदपुर में सात तथा पश्चिमी सिंहभूम में 10, गुमला में तीन, चतरा में छह, गढ़वा में दो, रामगढ़ में तीन, पलामू में दो तथा कोडरमा में 16 नए मामले मिले। बताया जाता है कि रिम्स में भर्ती चार मरीज भी संक्रमित पाए गए हैं।  इस तरह राज्य में कुल एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 889 हो गई है।

बोकारो की संक्रमित महिला की रिम्स में मौत, ब्रेन हेमरेज से थी पीडि़त

राज्य में कोरोना संक्रमित की यह आठवीं मौत है। हालांकि महिला पहले ही दिल की बीमारी से पीडि़त थी तथा उसका ब्रेन हेमरेज भी हुआ था। वह 3 जून को मेडिका में भर्ती हुई थी जहां उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया था। उधर, राज्य में कोरोना का संक्रमण जारी है। ऐसा प्रवासियों की लगातार वापसी से हो रहा है। हालांकि अबतक 519 संक्रमित ठीक भी हो चुके हैं।

फैक्ट फाइल

  • कुल एक्टिव केस : 889
  • स्वस्थ हुए : 519
  • मौत : 08

जिलावार सक्रिय मामले

  1. पूर्वी सिंहभूम : 150
  2. सिमडेगा : 143
  3. धनबाद : 62
  4. रामगढ़ : 85
  5. हजारीबाग : 48
  6. गुमला : 63
  7. कोडरमा :  41
  8. रांची  : 26
  9. पश्चिमी सिंहभूम : 29
  10. गढ़वा : 30
  11. गिरिडीह : 12
  12. बोकारो  04
  13. पाकुड़ : 12
  14. खूंटी : 10
  15. लोहरदगा : 17
  16. सरायकेला-खरसावां : 19
  17. लातेहार : 38
  18. जामताड़ा : 26
  19. साहिबगंज : 02
  20. पलामू : 04
  21. दुमका : 00
  22. देवघर : 05
  23. चतरा : 23
  24. गोड्डा : 00