Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, अब पश्चिम बंगाल में होगी भाजपा की ‘खर्चुअल रैली’

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उन्होंने अपने नेताओं व कार्यकर्ताओं से संपर्क व संवाद के लिए पहले वाट्सएप और आज वीडियो कॉलिंग का माध्यम चुना है, जो कि सस्ता और सुविधाजनक है। इसके विपरीत धनबल और सत्ता के दंभ में डूबी भाजपा ने बिहार में आयोजित ‘वर्चुअल रैली’ पर 150 करोड़ रुपये खर्च किए। इस रैली में 72 हजार एलईडी स्क्रीन लगाई गईं।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि अब पश्चिम बंगाल में भी महा रिकार्ड बनाने वाली एक खर्चुअल रैली या वर्चुअल रैली पर अरबों का खर्च है। यह लोकतंत्र में स्वस्थ परंपरा को आहत करता है तथा विपक्षी दलों का मनोबल गिराने की साजिश है। दावा ये है कि ये चुनावी रैलियां नहीं है तो फिर बूथ स्तर तक इन्हेंं पहुंचाने के प्रयास क्यों? दरअसल, भाजपा झूठ का विश्व रिकार्ड बना रही है। कार्यकर्ताओं से कहा कि वे वर्ष 2022 के चुनाव की तैयारियों में कहीं ढील न आने दें। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें। भाजपा सरकार ने नोटबंदी, जीएसटी के बाद लॉकडाउन से जनता को जितना परेशान किया है, उसकी लोगों से चर्चा करते रहें।

Akhilesh Yadav

@yadavakhilesh

सुना है बिहार की तरह आज प. बंगाल में भी अरबों खर्च करके विश्व रिकार्ड बनाने वाली एक ‘खर्चुअल रैली’… या ‘वर्चुअल रैली’ हो रही है। दावा ये है कि ये चुनावी रैलियां नहीं हैं तो फिर बूथ स्तर तक इन्हें पहुँचाने के प्रयास क्यों?

दरअसल भाजपा झूठ का विश्व रिकॉर्ड बना रही है।

6,510 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वीडियो कॉलिंग के जरिए प्रदेश में अपने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व नेताओं से संवाद कर उनसे क्षेत्रीय स्थिति की जानकारी ली। संवाद की शुरुआत अयोध्या के पूर्व विधायक एवं पूर्वमंत्री पवन पाण्डेय से की। इस अवसर पर उपस्थित हनुमान गढ़ी के महंत कल्याणदास ने उन्हेंं आशीर्वाद दिया। महंत ने अखिलेश को वर्ष 2022 में मुख्यमंत्री बनने की भविष्यवाणी की। गोंडा में पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह से बात की।