Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

राजनगर के टीटीडी पंचायत अंतर्गत वालीजुड़ी में पेयजल के लिए ग्रामीण त्राहि त्राहि माम है।

राजनगर प्रखंड के टी.टी.डीह पंचायत अंतर्गत बालीजुड़ी गांव में 25000 लीटर का पानी नीर निर्मल परियोजना के तहत 2 वर्ष पहले लगाई गई थी ।और पिछले 6 महीने से एक मोटर खराब हो चुका है। और दूसरा मोटर चल रहा है इसी कारण ग्रामीणों को पाइपलाइन के सहारे केवल एक वक्त ही पानी मिल पाता है और वह भी बड़ी मुश्किल से।

बताया जा रहा है इस गांव में 85 घर व परिवार है जिसमें लगभग 70 घरों में पाइपलाइन की सुविधा दी गई है मोटर खराब होने के पहले दो वक्त पानी मिल पाता था सुबह 6:00 बजे और शाम को 5:00 बजे । वह भी मात्र 20 मिनट तक । एक मोटर खराब होने के बाद केवल एक वक्त ही पानी मिल पाता है वह भी 20 मिनट के लिए। उसके बाद पूरे दिन भर पानी के लिए तरस जाते हैं ग्रामीण। क्योंकि इस गांव में चार नलकूप लगे हुए हैं जिसमें दो नलकूप पिछले 1 वर्षों से खराब पड़ा है और दो नलकूप है जिसमें गंदा पानी निकलता है जो पीने योग्य नहीं है । ग्रामीणों को कुएं के पानी के सहारे रहना पड़ता है। या फिर दूसरे गाँव से पानी लानी पड़ती है।

 

गांव की जलसहिया का कहना है कि इसकी शिकायत भी आला अधिकारियों की गई थी लेकिन अब तक कोई पहल नहीं की गई ।और आला अधिकारियों की चुप्पी के कारण ग्रामीणों को जल सकंट उत्पन्न हुई है। अब देखना ये है कि कब तक पेजयल की समस्या दूर होती है।

सरायकेला/राजनगर से रवि कांत गोप की रिपोर्ट