Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

धर्म के नाम पर नफरत फैलाने वालों के गाल पर तमाचा है गोरखपुर के इस मुसलिम पार्षद की पहल

गोरखपुर। अनलॉक दो में आठ जून से धार्मिक स्थलों को खोलने के निर्देश के बीच गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और मुसलिम पार्षद ने मिसाल पेश की है। पार्षद ने अपने हाथ में मशीन उठाई और मंदिर के अंदर पहुंच गए। मूर्तियों के अगल-बगल के साथ ही पूरे फर्श और दीवारों को सोडियम हाइपो क्लोराइट के घोल से सैनिटाइज किया।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं जियाउल इस्लाम

यह हैं मुफ्तीपुर वार्ड के पार्षद जियाउल इस्लाम। लॉकडाउन में खुद के संसाधनों से वार्ड को कई बार सैनिटाइज कर चर्चा में आए जियाउल इस्लाम ने रविवार सुबह से ही मंदिरों व मस्जिदों को सैनिटाइज कराना शुरू किया। जियाउल इस्लाम ने वार्ड की सभी मस्जिदों और बड़े-छोटे मंदिरों के बाहरी हिस्सों में नगर निगम के कर्मचारियों से छिड़काव कराया लेकिन अंदर वह खुद मशीन लेकर गए।

चप्पल निकाल ने की देते रहे हिदायत

मंदिर के सामने छिड़काव के लिए पहुंचे जियाउल इस्लाम कर्मचारियों को चप्पल दूर निकालने का निर्देश देते रहे। मंदिर के बाहर लगी मूर्तियों पर किसी भी हाल में छिड़काव न करने की भी वह लगातार हिदायत देते रहे

अपने संसाधनों से कराया था छिड़काव

लॉकडाउन की शुरुआत में हर जगह से सोडियम हाइपो क्लोराइट के घोल का छिड़काव करने की मांग उठ रही थी। नगर निगम के पास संसाधनों की कमी होने के कारण एक साथ हर जगह छिड़काव संभव नहीं था तब जियाउल इस्लाम ने जुगाड़ के सहारे वार्ड में कई बार छिड़काव कराया। टुल्लू पंप, कूलर का पंखा एक ठेले पर रखकर उन्होंने छिड़काव किया। इसकी नगर निगम के अफसरों ने भी सराहना की थी।

सोमवार से मंदिर-मस्जिद समेत सभी धार्मिक स्थल खुल जाएंगे। पूजा, इबादत और प्रार्थना के लिए श्रद्धालु आएंगे इसलिए सभी धार्मिक स्थलों को सैनिटाइज करा रहा हूं। धार्मिक स्थलों के अंदर खुद मशीन लेकर छिड़काव किया। – जियाउल इस्लाम पार्षद मुफ्तीपुर, गोरखपुर।