Logo
ब्रेकिंग
मां छिन्नमस्तीका मंदिर रजरप्पा में आगामी 30 सितंबर को होगा भव्य गंगा आरती l भैंस ने खाई फसल, ग्वाले को बनाया बंध'क नमामि गंगे योजना अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत श्रमदान एवं नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन* जारीबाग की महिलाओं ने नारी-शक्ति वंदन अधिनियम के लिए प्रधानमंत्री जी व सांसद जयंत सिन्हा जी को दिया ... Mla मनीष जयसवाल ने कहा सारे चो'र मिलकर ज़ब एक होजाए तो समझें राजा अच्छा काम कर रहा है समाजसेवी निशि पांडे ने आखिर क्यूँ छोड़ा आजसू पार्टी? समाजसेवी निशि पांडे को नेहरू रोड गणपति पूजा समिति द्वारा किया गया सम्मानित Women Reservation Bill: लोकसभा में पेश किया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम AJSU PARTY से समाजसेवी निशि पांडे का इस्तीफा धनबाद बम कांड मुख्य आरोपी गुड़िया देवी रामगढ़ से गिरफ्तार

बंद घर का ताला तोड़ चोरों ने उड़ाया माल, जाते समय लगा दी आग

साहिबगंज। नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरोगढ मोहल्ला स्थित सुरेश प्रसाद के बंद घर से शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर कीमती सामानों की चोरी की। जाते समय चोरों ने घर में आग लगा दी। गृहस्वामी सुरेश शहर से बाहर हैं। उनके आने के बाद ही पता चलेगा कि क्या-क्या सामान की चोरी हुई है और आग से कितने का नुकसान हुआ है?

रविवार सुबह मार्निंग वाक पर निकले लोगों ने देखा कि घर से धुआं निकल रहा है। मोहल्ले को लोगों को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद  स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी मकान मालिक सुरेश प्रसाद , नगर थाना पुलिस व  अग्निशमन विभाग को दी। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। वही अग्निशमन वाहन ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

पड़ोसी रामस्वरूप चौरसिया ने बताया कि सुबह 3:30 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकले एक लड़का ने घर से धुंआ निकलते देखा। इसके बाद वह अन्य लोगों को जानकारी दी। जब हम लोगों ने देखा कि घर में आग लगी है  तो मकान मालिक को जानकारी दी। अंदर गए तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और सारा सामान बिखरा पड़ा है । मकान मालिक सुरेश प्रसाद  शिक्षा विभाग में क्लर्क थे जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वे अपने गांव मिहिजाम गए हैं।  8 दिन पहले साहिबगंज से अपने गांव में है। जानकारी मिलने के बाद साहिबगंज लौट रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने बताया कि सुरेश प्रसाद के साहिबगंज आने के बाद चोरी गए सामानों की सही जानकारी मिल पाएगी।

nanhe kadam hide