Logo
ब्रेकिंग
रामगढ़ में सड़कों पर खुलेआम पशुओं को छोड़ने वाले मालिकों की अब खैर नहीं! बिजुलिया तालाब का होगा सौंदर्यीकरण, विधायक सुनीता चौधरी ने किया शिलान्यास, बोटिंग, सिटिंग, झूले और भ... नशे के सौदागरों के विरुद्ध रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ से अधिक का गांजा जप्त, एक गिरफ्तार मॉबली*चिंग के खिलाफ भाकपा-माले ने निकाला विरोध मार्च,किया प्रदर्शन छावनी को किसान सब्जी विक्रेताओं को अस्थाई शिफ्ट करवाना पड़ा भारी,हूआ विरोध व गाली- गलौज सूक्ष्म से मध्यम उद्योगों का विकास हीं देश के विकास का उन्नत मार्ग है बाल गोपाल के नए प्रतिष्ठान का रामगढ़ सुभाषचौक गुरुद्वारा के सामने हुआ शुभारंभ I पोड़ा गेट पर गो*लीबारी में दो गिर*फ्तार, पि*स्टल बरामद Ajsu ने सब्जी विक्रेताओं से ठेकेदार द्वारा मासूल वसूले जाने का किया विरोध l सेनेटरी एवं मोटर आइटम्स के शोरूम दीपक एजेंसी का हूआ शुभारंभ

झारखंड के पूर्व राज्यपाल वेद प्रकाश मारवाह का निधन, CM हेमंत ने जताया शोक

रांची। झारखंड के पूर्व राज्यपाल वेद प्रकाश मारवाह का निधन हो गया है। निधन गोवा में हुआ है। 87 वर्षीय वेद मारवाह मणिपुर एवं मिजोरम के राज्यपाल तथा दिल्ली पुलिस के कमिश्नर भी रह चुके थे। मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने मारवाह के निधन पर शोक जताया है। कहा है कि झारखंड के पूर्व राज्यपाल वेद प्रकाश मारवाह जी के निधन की खबर से आहत हूँ। झारखंड के राज्यपाल बनने से पूर्व उन्होंने देश में कई महत्वपूर्ण पदों पर भी सेवा दी थी।

वे 12 जून 2003 से 9 दिसंबर 2004 तक झारखंड के राज्यपाल रह चुके थे। मारवाह का जन्‍म ब्रिटिश काल में पेशावर में हुआ था। मारवाह के पिता फकीरचंद मारवाह विभाजन के बाद भारत आ गए थे। वेद प्रकाश 1985 से 1988 तक दिल्ली पुलिस कमिश्नर के पद पर रहे। भारतीय पुलिस सेवा के पद पर 36 साल के कार्यकाल के दौरान मारवाह ने अलग-अलग राज्‍यों में काम किया।

झारखंड के प्रथम मुख्‍यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने दुख जताते हुए कहा है कि झारखंड के पूर्व राज्यपाल और दिल्ली के पूर्व कमिश्नर वेद मारवाह के निधन की खबर से मर्माहत हूं।

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड के पूर्व राज्यपाल वेद मारवाह के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि वेद मारवाह ने तीन राज्यों में राज्यपाल के रूप में सेवा प्रदान करते हुए जनमानस के बीच विशिष्ट पहचान बनाई। वे लोगों के बीच अत्यन्त लोकप्रिय इंसान थे। उन्होंने बेहतर प्रशासनिक कार्यशैली से विभिन्न चुनौतियों का कुशलतापूवर्क मुकाबला किया। साथ ही पुलिस बल के मनोबल को उच्च रखने हेतु प्रेरक का काम किया। राज्यपाल ने उनके परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें।

भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि पूर्व राज्यपाल वेद प्रकाश मारवाह का निधन का दुखद है। उनका देश व राज्य से काफी लगाव रहा इसके लिए देश के विकास की चिंता रहती थी। एक कुशल प्रशासक के रूप में उनकी पहचान थी।