Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

भाई वाजिद को याद कर भावुक हुए साजिद ख़ान, कहा- ‘मैं मम्मी के साथ हूं, तुम पापा के पास’

नई दिल्ली। बॉलीवुड के बेहतरीन संगीत निर्देशकों में से एक साजिद-वाजिद की जोड़ी टूट गयी। भाई वाजिद ख़ान के निधन के बाद साजिद अब अकेले रह गये हैं और रह-रह कर उन्हें याद कर रहे हैं। वाजिद को याद करते हुए साजिद ने बेहद इमोशनल पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर की।

साजिद ने वाजिद के साथ अपनी एक तस्वीर लगाई और लिखा- मैं इस दुनिया में मम्मी के साथ हूं। तुम उस दुनिया में पापा के साथ। मेरे जन्नत के रॉकस्टार। वाजिद का निधन सोमवार को हार्ट अटैक से हुआ था। वो पिछले कुछ दिनों से किडनी की समस्या की वजह से चेम्बूर के एक अस्पताल में भर्ती थे। वाजिद को बाद में कोराना वायरस का संक्रमण भी हो गया था। वाजिद महज़ 42 साल के थे। बता दें कि साजिद की मां को भी कोविड 19 का संक्रमण हो गया।

इससे पहले साजिद ने एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें वाजिद पियानो पर गाना गा रहे हैं। लॉकडाउन में रिलीज़ हुए सलमान के गाने प्यार करो ना और भाई भाई का संगीत वाजिद ने साजिद के साथ मिलकर दिया था। यह गाना यू-ट्यूब पर रिलीज़ हुआ।

वाजिद ख़ान ने साजिद के साथ 1998 की फ़िल्म प्यार किया तो डरना क्या से बतौर म्यूज़िक कंपोज़र अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद सलमान के साथ उन्होंने कई फ़िल्में कीं। गर्व, तेरे नाम, तुमको ना भूल पाएंगे, पार्टनर और लेटेस्ट दबंग फ्रेंचाइजी। वाजिद ने कुछ फ़िल्मों में प्लेबैक सिंगिंग भी की। सलमान के लिए उन्होंने मेरा ही जलवा, फेविकोल से और अक्षय कुमार के लिए चिंता ता चिंता चिंता आवाज़ गाने में आवाज़ दी थी

वाजिद ने जोड़ीदार साजिद के साथ सिगिंग रिएलिटी शो सारेरामापा 2012 और सारेगामापा सिंगिंग सुपरस्टार में मेंटॉर का काम किया था। आईपीएल के चौथे सीज़न के लिए दोनों ने थीम सॉन्ग धूम धूम धूम धड़ाका कंपोज़ किया था, जिसे वाजिद ने ही आवाज़ दी थी।

वाजिद के निधन की ख़बर फैलते ही बॉलीवुड और म्यूज़िक इंडस्ट्री को गहरा सदमा पहुंचा था। अमिताभ बच्चन, अरबाज़ ख़ान, विशाल ददलानी, बिपाशा बसु, प्रियंका चोपड़ा समेत कई सेलेब्स ने उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।