Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

राजधानी को फिर भिगोएगी बारिश, कई राज्यों में तेज आंधी का अलर्ट जारी

जून के महीने में भी मौसम रोजाना अलग अलग रंग दिखा रहा है। देश के कई राज्यों में बेमौसम बरसात हो रही है। उत्तर भारत में अगले चौबीस घंटों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है तथा कहीं कहीं गरज के साथ अंधी आने की भी संभावना जताई जा रही है, जिसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी ​कर दिया है।

मौसम केन्द्र के अनुसार हिमाचल प्रदेश सहित पश्चिमोत्तर में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने के कारण बारिश या बूंदाबांदी का दौर जारी रहेगा। कहीं कहीं अंधड़ ,गर्जन के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में तेज बारिश के साथ आंधी चल सकती है। साथ ही झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, बिहार, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है।

बता दें किे निसर्ग चक्रवात के चलते महाराष्ट्र के बाद मध्य प्रदेश हाई-अलर्ट पर जारी किया गया है। गुजरात, उत्तर प्रदेश में भी बारिश होगी। राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां 5 जून को बारिश की पूरी संभावना है। 10 जून तक तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा, जिससे अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहने का अनुामन है।

कर्नाटक, केरल, गोवा, महाराष्ट्र, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने खतरे को देखते हुए उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। भीषण चक्रवाती तूफान ‘निसर्ग’ के कारण गुजरात के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश हुई है। चक्रवात राज्य के दक्षिणी तट पर बुधवार को पहुंचा था, लेकिन इससे भारी नुकसान नहीं हुआ।