Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

सीनेट में संख्‍याबल के खेल में ट्रंप पर महाभियोग की संभावना कम, रिपब्लिकन के पाले में गेंद, जानें पूरा मामला

वाशिंगटन। अमेरिकी उच्‍च सदन सीनेट ने पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप पर महाभियोग की प्रक्रिया को असंवैधानिक करार दिए जाने की रिपब्लिकन सदस्‍य रैंड पॉल की कोशिश को खारिज कर दिया है। मंगलवार को रिपब्लिकन सदस्‍य पॉल पे ट्रंप पर महाभियोग लगाए जाने की प्रक्रिया को असंवैधान‍िक करार दिए जाने के संबंध में सीनेट में एक प्रस्‍ताव पेश किया, जिस पर मतदान हुआ और उसे सीनेट ने 55-45 के अंतर से खारजि कर दिया। बता दें कि पूर्व राष्‍ट्रपति ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी से हैं। छह जनवरी को कैपिटल हिल में हुई हिंसा के बाद ट्रंप को अपनी ही पार्टी में विरोध का सामना करना पड़ा था। उस वक्‍त कई रिपब्लिकन नेता उनके विरोध में थे और महाभियोग के पक्ष में थे। लेकिन अब ट्रंप के पद से हटने के बाद अब हालात बदल गए हैं। आखिर क्‍या है महाभियोग की प्रक्रिया। ट्रंप महाभियोग से आखिर कैस बच सकेंगे।

ट्रंप के महाभियोग का क्‍या है पेच

  • छह जनवरी को कैपिटल हिल में हिंसा के बाद विपक्षी डेमोक्रेट्स ने ट्रंप पर जनता को गुमराह और उकसाने का आरोप लगाया था। इसके बाद डेमोक्रेट्स ने उन पर महाभियोग चलाने की प्रक्रिया शुरू की। दरअसल, महाभियोग की प्रक्रिया निचले सदन यानी प्रतिनिध‍ि सभा से शुरू होती है। प्रतिनिधि सभा से महाभियोग की प्रक्रिया उच्‍च सदन यानी सीनेट में ट्रायल के लिए जाती है। इसके बाद दोनों सदन इसे अंतिम रूप देते हैं।
  • प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेटिक पार्टी का बहुमत है, इसलिए महाभियोग का प्रस्‍ताव पारित हो गया। दूसरे चरण में महाभियोग का प्रस्‍ताव ट्रायल के लिए सीनेट में लाया गया। सीनेट में डेमोक्रेटिक पार्टी को बहुमत हासिल नहीं है।
  • वर्तमान में 100 सदस्‍यों वाली सीनेट में दोनों ही दलों के 50-50 सदस्‍य हैं। ऐसे में डेमोक्रेट्स को दो तिहाई बहुमत तक पहुंचने के लिए कम से कम 17 रिपब्लिकन सीनेटरों के समर्थन की जरूरत होगी। अमेरिका के उच्‍च सदन यानी सीनेट में अमेरिका के पूर्व राष्‍ट्रपति ट्रंप के महाभियोग मुकदमे में बरी हाने की संभावना बढ़ गई है। इसकी बड़ी वजह यह है कि सीनेट में डेमोक्रेट रिपब्लिकन सीनेटरों का पर्याप्‍त समर्थन हासिल करने में विफल रहे हैं।