Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

रिलायंस अपने खेल प्रबंधन जॉइंट वेंचर में आईएमजी वर्ल्डवाइड की हिस्सेदारी खरीदेगी

नई दिल्ली। अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने खेल प्रबंधन संयुक्त उद्यम में आईएमजी वर्ल्डवाइड एलएलसी की हिस्सेदारी का 52.08 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करने की घोषणा की है। बाजार मूल्यांकन के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि वह आईएमजी-रिलायंस लि. (आईएमजी-आर) में आईएमजी वर्ल्डवाइड की 50 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण 52.08 करोड़ रुपये के नकद सौदे में करेगी। यह सौदा पूरा होने के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज कंपनी की ब्रांडिंग नए सिरे से करेगी।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अंतरराष्ट्रीय खेल विपणन एवं प्रबंधन कंपनी आईएमजी वर्ल्डवाइड के साथ 2010 में समान भागीदारी वाला संयुक्त उद्यम बनाया था। यह संयुक्त उद्यम देश में खेल और मनोरंजन के विपणन और प्रबंधन के लिए था। आईएमजी खेल, फैशन, आयोजन और मीडिया क्षेत्र की अग्रणी कंपनी है। इसका परिचालन 30 से अधिक देशों में है। यह एंडेवर नेटवर्क का हिस्सा है। सूचना में कहा गया है कि कंपनी ने आईएमजी-आर में आईएमजी सिंगापुर पीटीई लि. के शेयरों के अधिग्रहण के लिए पक्का करार किया है। यह सौदा अधिकतम 52.08 करोड़ रुपये में होगा।

फाइलिंग में कहा गया है कंपनी ने आईएमजी-आर में आईएमजी सिंगापुर पीटीई लिमिटेड द्वारा रखे गए शेयरों को हासिल करने के लिए 52.08 करोड़ रुपये में खरीदने का करार किया है। आरआईएल ने कहा, “अधिग्रहण का पूरा होने के बाद, आईएमजी-आर कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन जाएगी और कंपनी द्वारा इसे फिर से बनाया जाएगा।”

कंपनी का वित्त वर्ष 2020 में टर्नओवर 181.7 करोड़ रुपये और प्रॉफिट 16.35 करोड़ रुपये रहा है। वहीं वित्त वर्ष 2019 में कंपनी का टर्नओवर 195.5 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 19.25 करोड़ रुपये रहा था। बीएसई पर गुरुवार को आरआईएल के शेयर 2.58 फीसदी बढ़कर 1,993.90 रुपये पर बंद हुए। अनुमान है इस साल की रिकॉर्ड आय की मदद से कंपनी पिछले साल की आय के मुकाबले दोगुना उछाल दर्ज कर सकती है। कंपनी को स्पॉन्सरशिप सर्विस कारोबार में उतरे 4 साल ही हुए हैं, हालांकि इस अवधि में कंपनी ने इस सेग्मेंट में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है।