Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

आम जनता को झटका, सरकार ने फिर बढ़ाई पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी

पेट्रोल-डीजल के लिए लोगों को अब ज्यादा पैसे चुकाने पड़ेंगे। दरअसल मोदी सरकार ने एक बार फिर आम जनता को झटका देते हुए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी है। यानी की पेट्रोल की कीमतों में 3 रुपये तक का इजाफा हो जाएगा।

शनिवार को लगातार 10वें दिन देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कमी दर्ज की गई है। दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 13 पैसे कम हुई है और चेन्नई में यह 14 पैसे कम हुआ है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।

बता दें कि मोदी सरकार के सता में आने के बाद यह पांचवा मौका है जब पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई गई हो। इससे पहले 15 जनवरी को सीबीडीटी ने पेट्रोल पर 75 पैसे ओर डीजल पर 1.83 रुपये प्रति लीटर की दर से एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई थी। वहीं दूसरी ओर कच्चे तेल के दामों में लगातार गिरावट होने के बावजूद आम जनता को उसका फायदा नहीं मिल रहा है।