Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

PDS दुकानकारों को वित्त मंत्री ने हड़काया, कहा-पुलिस में रहा हूं, सबको जानता हूं, पेट्रोल में मिलाते केरोसिन

वित्त मंत्री उरांव ने दैनिक जागरण से बात करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार वित्तीय संकट से जूझ रही है।

बोकारो। अरे भाई आज मंत्री बना हूं, इससे पहले मैं पुलिस में रहा हूं। पीडीएस वालों को अच्छे से जानता हूं। पहले केरोसिन तेल को पेट्रोल में मिलाते थे। डीबीटी से सरकार पीछे नहीं हटेगी। रही बात गरीबों को राशन उपलब्ध कराने की, तो अप्रैल से सरकार यह काम प्रारंभ करेगी। एक भी सक्षम व्यक्ति के पास राशन कार्ड नहीं रहेगा, वहीं एक भी गरीब इससे वंचित नहीं होगा। यह कहना है राज्य के वित्त एवं आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव का। वे बोकारो प्रवास के दौरान अपनी समस्याओं को लेकर मिलने पहुंचे पीडीएस दुकानदारों से बात कर रहे थे। कहा कि समय दीजिए, सब ठीक हो जाएगा। जो ठीक नहीं होगा, उसे सरकार ठीक कर देगी।

वित्तीय संकट से जूझ रही सरकार

वित्त मंत्री उरांव ने दैनिक जागरण से बात करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार वित्तीय संकट से जूझ रही है। कई गैरजरूरी योजनाओं पर राशि खर्च की गई, लेकिन जरूरत की योजनाओं पर रघुवर सरकार ने कुछ नहीं किया। भ्रष्टाचार का खात्मा नैतिक उत्थान से होगा। समाज में प्रत्येक माता-पिता को अपने बच्चों के बीच ईमानदारी का गुण पैदा करना होगा। कहा कि शहरी निकाय चुनाव की तैयारी कांग्रेस कर रही है। अप्रैल माह में सभी बोर्ड निगम का बंटवारा होगा।

मोदी सरकार का सबका साथ-सबका विकास छलावा 

डॉ. उरांव ने कहा कि केवल भाजपाइयों ने नारा दिया, जबकि करनी में कारपोरेट का विकास किया गया। अब प्रदेश की सरकार सबका साथ, सबका विकास करने का काम प्रारंभ कर रही है। सरकार ने एक अप्रैल से सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले प्रत्येक जाति के बच्चों को छात्रवृत्ति देने का निर्णय लिया है। इससे जो बच्चों में भेदभाव था कि गरीब होते हुए भी मुझे अगड़ी जाति का होने के कारण कुछ नहीं मिलेगा, यह सबकुछ समाप्त कर दिया गया है। सबको स्वास्थ्य बीमा, सबको शिक्षा, बेटियों को तकनीकी शिक्षा जैसे कार्यक्रम चलाए जाएंगे। प्रदेश की सरकार जनता के लिए काम करेगी।