Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

US-तालिबान वार्ता पर हुए राजी, अमेरिकी सैनिकों की वापसी का मार्ग हो सकता है प्रशस्‍त

तालिबान लंबे अरसे यह कहता आ रहा है कि जब तक अमेरिकी सेनाओं के साथ नाटो सेना की वापसी नहीं होगी

म्‍यूनिख। अमेरिका और तालिबान ने एक सप्‍ताह से जारी हिंसा को कम करने पर अपनी सहमति जताई है, जो अफगानिस्‍तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी का मार्ग प्रशस्‍त कर सकती है। समाचार एजेंसी सिन्‍हुआ की एक रिपोर्ट के अनुसार कतर की राजधानी दोहा में लंबी बातचीत के बाद शुक्रवार को अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ एंवं रक्षा सचिव मार्क ग्रैफ और अफगान राष्ट्रपति अशरफ गनी के बीच हुई एक बैठक के बाद की गई।

मील का पत्‍थर साबित हो सकती है वार्ता

ट्रंप प्रशासन की यह पहल 18 साल से अफगानिस्‍तान में मौजूद अमेरिकी सैनिकों की वापसी की राह में एक मील का पत्‍थर साबित हो सकती है। यह उम्‍मीद जताई गई है कि यह वार्ता अमेरिकी सैनिकों की वापसी का मार्ग प्रशस्‍त कर सकती है। अमेरिकी अधिकारी के अनुसार शांति समझौता एक राष्ट्रव्यापी युद्धविराम का आह्वान करेगा। अधिकारी ने कहा कि अफगान सरकार और तालिबान के बीच वार्ता के बाद अमेरिकी सैनिकों के वापसी की समय सारणी निर्धारित की जाएगी। इसमें तालिबान से आतंकवादी समूहों को परेशान नहीं करना भी शामिल है।

 राष्‍ट्रपति ट्रंप ने कहा, सकारात्‍मक कदम  

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने हिंसा में कटौती के प्रस्‍ताव पर सहमति जताते हुए आशा व्यक्त की है कि इसे फलिभूत होने का समय आ गया है। यह समयावधि एक साथ पूरे अफगानिस्तान में लागू होगी। शुक्रवार को एक अमेरिकी अधिकारी ने उम्मीद जताई कि हिंसा में कटौती के प्रस्ताव का तालिबान अक्षरश: पालन करेगा। तालिबान ने तो कहा है कि समयावधि शुरू हो गई है लेकिन अमेरिका ने कहा है कि यह अवधि अभी शुरू नहीं हुई है। उन्होंने कहा है हिंसा में कटौती का प्रस्ताव बहुत सीमित और उद्देश्यपरक है, जिस पर अब कोई गुंजाइश नहीं बची है।

जर्मनी के बड़े शहर म्यूनिख में अमेरिका और तालिबान सहित यूरोपीय प्रतिनिधियों के बीच  कॉन्फ्रेंस में हुई इस सहमति की जानकारी देते हुए अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि सात दिवसीय अवधि पर अमेरिकी सेना की निगाहें लगी रहेंगी। तालिबान हिंसा में कटौती पर कायम रहता है तो अमेरिका भी अपने वादे पर खरा उतरना चाहेगा।

तालिबान की लंबे अरसे से सबसे बड़ी मांग 

गौरतलब है कि तालिबान लंबे अरसे यह कहता आ रहा है कि जब तक अमेरिकी सेनाओं के साथ नाटो सेना की वापसी नहीं होगी उसके रवैये में कोई बदलाव नहीं आएगा। तालिबान ने यह भरोसा दिलाया है कि इस समयावधि के पश्‍चात उन्‍हेंह अफगानिस्‍तान सरकार से सीधे बातचीत करने में कोई गुरेज नहीं है। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पाम्पिओ ने इस संबंध में कॉन्‍फ्रेंस के इतर अफगानिस्‍तान के राष्‍ट्रपति अशरफ गनी ने विस्‍तार से बातचीत की। पोम्पिओ ने यह भी कहा कि शांति वार्ता का दूसरे चरण में तालिबान और अफगानिस्‍तान प्रशासन के अधिकारी आमने सामने होंगे।