Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

एक ऐसी महिला जिसे बंदरों ने पाला | जंगल से पहुंची वेश्यालय | अब ये महिला है इस हाल में…

आपको दंग कर देगी इस महिला की कहानी

इस माहिला की कहानी विनीत शर्मा की जुबानी

ये एक ऐसी महिला की कहानी है, जिसे सुनकर लोग मुश्किल से ही यकीन कर पाते हैं. घर से अगवा किए जाने के बाद उसे बंदरों ने पाला. वो कोलंबिया के जंगलों में अकेली घूमती रही.
73 साल की मरीना चैपमैन दावा करती हैं कि उन्हें बंदरों ने पाला था, वहीं उन्होंने इस जानवर की तरह खाना सीखा, पेड़ों पर चढ़ना और पेड़ पर ही सोना सीखा.

मरीना की जिंदगी में तब बड़ा बदलाव आया, जब उन्हें जंगल में किसी ने देख लिया और उन्हें जबरन वेश्यावृति के काम में धकेला गया. मगर इसके बाद वो ब्रिटेन आईं. एक शख्स ने उनसे शादी कर ली. अब वो दो बच्चों की मां हैं. और अपने परिवार के साथ यहां रहती हैं. उनकी कहानी काफी फिल्मी है.

आजतक के वेबसाइट पर छपी खबर में मिरर यूके की रिपोर्ट के अनुसार, मरीना ने अपनी कहानी साल 2013 में एक किताब के जरिए दुनिया के सामने रखी. उनकी किताब का नाम था, ‘ग गर्ल विद नो नेम.’ इसकी सह लेखिका उनकी बेटी हैं. उनकी इसी कहानी को एक टीवी शो में दिखाया गया जाएगा. इसका नाम ‘न्यू लिव्स इन द वाइल्ड’ है.

न्यू लिव्स इन द वाइल्ड’ है.

मरीना के नक्शे कदम पर चलते हुए आज उनकी बेटी वेनेसा फोरेरो भी कोलंबिया में जंगल से घिरे गांव में रहती है. मरीना ने कहा कि बात साल 1954 की है. तब कोलंबिया में बाल तस्करी काफी आम थी. उन्हें अगवा कर लिया गया. किसी ने सफेद रुमाल को चेहरे पर रख दिया था. दो लोग उठाकर ले गए. कारण नहीं पता था. फिर उन्होंने जंगलों में फेंक दिया.

वो बताती हैं कि दो दिन बाद उन्हें बंदरों का एक झुंड दिखा. वो जीवित रहने के लिए वही सब करने लगीं, जो बंदर कर रहे थे. वो देखती रहीं कि बंदर कौन से फल खा रहे हैं. कैसे पेड़ से केले तोड़ रहे हैं. और कहां जाकर पानी पी रहे हैं.

इसके बाद वो बंदरों की तरह दोनों हाथ और पैरों से चलने लगीं. उन्होंने बोलना बंद कर दिया. बंदरों ने भी उन्हें अपने जैसा ही मान लिया. वो कहती हैं, ‘एक दिन छोटा सा बंदर मेरे कंधे पर बैठा और उसने अपने दोनों हाथ मेरे चेहरे पर रखे, मुझे वो काफी पसंद आया.’ बंदरों के बीच मरीना करीब पांच साल तक रहीं. फिर एक दिन उन्हें शिकारियों ने वहां देख लिया.

ये शिकारी उन्हें वेश्यालय लेकर चले गए. इसके बाद वो यहां से बचकर निकलीं और गलियों में घूमती रहीं. एक दिन उन्हें किसी ने घर में काम करने के लिए नौकरी दी. वो राजधानी बोगोटा में काम कर रही थीं. वो जिस परिवार के घर का काम करती थीं, वो लोग ब्रिटेन में बसने की कोशिश कर रहे थे.

फिर 1978 में सभी लोग छह महीने के लिए ब्रैडफोर्ड में रहे. यहीं मरीना की मुलाकात जॉन चैपमैन से हुई. वो एक चर्च में म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजाते थे. दोनों एक दूसरे से प्यार कर बैठे. फिर इनकी शादी हो गई. आज इनकी दो बेटियां हैं. इनमें वेनेसा 40 साल की और जोआना 43 साल की है. मरीना एक हाउसफाइफ हैं.
लेकिन एक इंसान की तरह रहना मरीना के लिए आसान नहीं थीं. उन्हें सबकुछ सीखना पड़ा. कैसे खाना खाते हैं और कैसे कपड़े पहनते हैं, सबकुछ. मगर कुछ चीजें वो अब भी नहीं भूली हैं. वो सीटी बजाती हैं, पेड़ों पर आसानी से चढ़ जाती हैं.

बाहर घूमना काफी पसंद करती हैं. उन्हें लोग फीमेल टार्जन भी बोलते हैं. जब वेनेसा ने अपनी मां की कहानी पर उनके साथ किताब लिखी, तो लोगों को सबकुछ काल्पनिक लगा. लेकिन वेनेसा कहती हैं कि उनकी मां वो सबकुछ कर सकती हैं, जो बंदर करते हैं. ऐसे में उन्हें इस कहानी पर पूरा भरोसा है.

तो आपने सुना कि इस महिला के जीवन की रोचक कहानी को आगे ऐसे ही रोचक कहानियों को सुनने के लिए आप हमें कमेंट करें सब्सक्राइब करें और हमें फॉलो करें l