Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

एनआरसी पर झारखँड में सियासत तेज, बयानों को लेकर तकरार जारी

 

रांची : झारखंड के संतालपरगना में बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर बीजेपी ने लंबे समय से सवाल खड़े किए हैं। लेकिन राज्य में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मणिपुर में चुनावी सभा के दौरान एक बाद इस बात का जिक्र किया था, कि बांग्लादेशी घुसपैठियों पर हेमंत सोरेन सरकार जानबूझकर कार्रवाई नहीं कर रही है। अगर बीजेपी की सरकार आई तो संतालपरगना में सबसे पहले एनआरसी लागू करेंगे। सोरेन सरकार अपना वोट बैंक के रूप से इन्हें देख रही है।
बाबूलाल के इस बयान के बाद झारखंड में सरकार चला रही पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बीजेपी के नेताओं पर जकर निशाना साधा है। पार्टी के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि बीजेपी के अंदर ही एनआरसी लागू कराना चाहिए। क्योंकि उनकी पार्टी में ज्यादा घुसपैठिए हैं।

बाइट- सुप्रियो भट्टाचार्य, महासचिव, जेमएम

 

वीओ- इधर जैसे ही सत्ताधारी दल जेएमएम का बयान आया है, वैसे ही राज्य में विपक्षी पार्टी बीजेपी ने सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि एनआरसी का समर्थन नहीं कर झामुमो अपना आदिवासी विरोधी चेहरा दिखा रहा है। इन मुस्लिम बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के द्वारा झारखंड के मुसलमान का हक मारा जाता है। अल्पसंख्यक कल्याण की योजनाओं का फायदा यही उठा लेते हैं।

बाइट- प्रतुल शाहदेव, प्रवक्ता झारखंड बीजेपी

फाइनल वीओ- बहरहाल एनआरसी को लेकर देशभर में विवाद जारी है। कई राज्यों में इसे लागू करने की बात कही है, जबकि कई राज्यों में इसका विरोध भी देखा गया है। लेकिन झारखंड जैसे राज्य में इस मुद्दे पर पहले भी कई सवाल खड़े किए जाते रहे हैं। अब एक बार फिर से बांग्लादेशी घुसपैठियों के साथ साथ बाहर के आए लोंगों को लेकर सवाल उठाया जा रहा है। ऐसे में केंद्र और राज्य दोनों सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि इस मुद्दे पर गंभीरता के साथ कार्य किया जाए।
ब्यूरो रिपोर्ट सबरंग समाचार।