Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

सरायकेला के गांव में पेड़ से लटकती मिली युवक की लाश

मृतक का नाम करम सिंह सरदार उर्फ मंगरू है। पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया है।

सरायकेला। कोल्‍हान के सरायकेला-खरसावां जिले के सरायकेला थाना इलाके की पांड्रा पंचायत के पांड्रागांव में 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह चालक का काम करता था।

मृतक का नाम करम सिंह सरदार उर्फ मंगरू है। पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया है। आत्महत्या के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।  पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया गया है कि गांव के हरि मंदिर में तीनदिवसीय कीर्तन चल रहा है। करम सिंह सरदार भी रविवार शाम छह बजे के करीब हरिकीर्तन में शामिल होने गया था। वह रात के करीब एक बजे तक हरिकीर्तन में देखा गया। हालांकि, वह रात में घर नहीं लौटा। सुबह उसकी लाश हरि मंदिर के करीब ही स्थित नीम के पेड़ से लटकती देखी गई। अनुमान लगाया गया है कि रात दो से ढाई बजे के बीच उसने पेड़ से लटककर खुदकशी कर ली।

इधर रह रहा था गुमशुम

मृतक के बड़े भाई आनंद सिंह सरदार ने बताया कि करम सिंह सरदार एक सप्‍ताह से परेशान लग रहा था। वह गुमशुम रहता था। उन्‍हें समझ में नहीं आ रहा कि उसने आत्‍महत्‍या का रास्‍ता क्‍यों चुना। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई आनंद सिंह सरदार के बयान पर यूडी केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।