Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

पूर्वी चम्पारण नेपाल से सटे होने के कारण कोरोना वायरस को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट।

जिला में रोड किनारे खुले में मांस मछली बिक्रेता नगर प्रशासन के आदेश को उड़ा रहे है धज्जियाँ।

Motihari/Newslens: मोतिहारी में कोरोना को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी मुस्तैदी से बॉर्डर पर एहतियात बरत रही है।बताते चलें कि चीन में फैला कोरोना वायरस से ग्रसित होकर वहाँ के नागरिक असमायिक मौत से जूझ रहे हैं इस को लेकर पूर्वी चम्पारण के बॉर्डर इलाके से सटे सभी सरकारी अस्पताल को अलर्ट जारी कर हर स्थिति से निपटने को लेकर आदेश जारी किए गए है।

वहीं जिलाधिकारी रमण कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग बिहार सरकार ने अनेक गाईड लाईन जारी किये हैं अभी वर्तमान में ऐसी कोई समस्या नहीं है।लेकिन किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए जन जागरूकता के साथ लोगों को सटीक जानकारी उसका क्या लक्षण है। इसके लिए गाईड लाइन निर्गत किया गया है।साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी सीमा नेपाल से जुड़ती है इस लिए सीमावर्ती इलाकों के नागरिकों के साथ बैठकें हुई है।

जनप्रतिनिधियों के साथ ग्राम सभा हुई है।खासकर रक्सौल में स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है।
वहीं सीएस डॉ मो. रिजवान अहमद ने बताया कि कोरोना को लेकर जिला के सभी स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट जारी किया गया है। सदर अस्पताल में पाँच बेड का एक अलग आईशूलेशन वार्ड बनाया गया है।
इसके साथ ही नगर प्रशासन ने भी साफ सफाई के लिए लोगों से अपील किया है। माईक द्वारा खुले में रोड किनारे मीट, मछली, मुर्गा बेचने वालों को अपनी दुकान बंद करने का आदेश दिया है।लेकिन देखिए आज भी रोड़ किनारे मीट, मछली, मुर्गा की दुकानें खुले हैं। प्रशासन का आदेश तोड़ना तो इनका सबब बन गया है।ये तो आने वाले दिनों में ही दिखेगा की नगर प्रशासन के आदेश पर ऐसे मांस मछली विक्रेता कितना खड़ा उतरता है।
मोतिहारी से राजेश कुमार की रिपोर्ट