Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

चंद्रवंशी महासभा के रामगढ़ जिला अध्यक्ष बने छोटू वर्मा चंद्रवंशी

रामगढ़ बस स्टैंड के पीछे स्थित मां गेस्ट हाउस में आज अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा की बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में महासभा के प्रदेश महामंत्री सह चुनाव प्रभारी इंद्र राज आनंद के द्वारा सर्वसम्मति से छोटू वर्मा चंद्रवंशी  को रामगढ़ जिला अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। छोटू वर्मा का अगला कार्यकाल महासभा के संविधान के अनुसार 2 वर्षों का होगा। जिला कमेटी के अध्यक्ष के चुनाव में रामगढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोग उपस्थित हुए।
अध्यक्ष द्वारा एक कमेटी का गठन किया गया जिसमें उपाध्यक्ष किशोर चंद्रवंशी भुरकुंडा, सुनील चंद्रवंशी, सुरेश कुमार चंद्रवंशी गोला, घुटवा, सुबोध चंद्रवंशी पतरातु, कुंदन चंद्रवंशी पतरातु, महामंत्री अनिल सिंह चंद्रवंशी घटोटांड़, रवि चंद्रवंशी रामगढ़, मंत्री देव कुमार चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष अभय वर्मा, दीनानाथ चंद्रवंशी, विश्वनाथ चंद्रवंशी, विजय कुमार चंद्रवंशी, विनय कुमार चंद्रवंशी, जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी, को बनाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवनंदन सिंह चंद्रवंशी एवं संचालन मनोज कुमार चंद्रवंशी द्वारा किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष सुदेश कुमार चंद्रवंशी ने इस मौके पर सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को संबोधित करते हुए बताया कि महासभा के संविधान के अनुसार रामगढ़ जिला शाखा का संगठन कैसे मजबूत बने और यहां के चंद्रवंशी समाज के लोग कैसे आर्थिक शैक्षणिक और राजनीतिक रूप से मजबूत हो इस पर हम सबों को कार्य करना है। जिला कमेटी का विस्तार 15 दिन के अंदर किया जाएगा।