Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

मुख्यमंत्री अपने पैतृक गाँव नेमरा में चचेरी बहन की सगाई समारोह में हुए शामिल

सरकार कोरोना के तीसरी लहर के लिए गंभीर है और तैयारी कर रही है : मुख्यमंत्री

रामगढ़ : राज्य के मुख्यमंत्री आज अपने पैतृक गाँव नेमरा में चचेरी बहन की सगाई समारोह में हुए शामिल, मौके पर कहा सरकार कोरोना के तीसरी लहर के लिए गंभीर है और तैयारी कर रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Newslens (@news_lens)

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज अपने पैतृक गांव नेमरा में अपने चचेरी बहन की सगाई समारोह में शिरकत किए। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्य सभा सांसद शिबू सोरेन भी उपस्थित थे। इस सगाई समारोह में मुख्यमंत्री के परिवार के सभी लोगों के साथ गांव एवं जिले के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

मौके पर मुख्यमंत्री से जब यह प्रश्न पूछा गया कि कोरोना के तीसरे लहर के लिए राज्य सरकार कितनी गंभीर है तब उन्होंने बताया कि दूसरी लहर के समाप्त होने के पहले से ही हम लोगों ने तीसरी लहर की तैयारी शुरू कर दी है, राज्य के कई जिलों में बच्चे सहित सभी संक्रमित लोगों के लिए तैयारी की गई है और लहर के दौरान जिन चीजों की आवश्यकता होगी, उसे पूरा किया जाएगा,

इसके लिए बड़े पैमाने पर हम लोगों ने कोविड टेस्टिंग मशीन को खरीदा है बहुत जल्द उसको हम लोग संचालित कर लेंगे और राज्य में बड़े पैमाने पर जांच की प्रक्रिया करने में भी हम सक्षम होंगे और जो संक्रमित लोग होंगे उसकी भी पहचान किया जाएगा ।