![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/03.png)
रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ जिले में कत्ल का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने ही पति का कत्ल करा दिया । इस कत्ल की वारदात में महिला के साथ साथ दो पुरुष भी शामिल थे।
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/05.png)
View this post on Instagram
पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपी में से दो आरोपी को गिरिफ्तार कर लिया है, एक अभी फरार है हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है। कत्ल की यह वारदात रामगढ जिले के रामगढ थाना क्षेत्र की है जहां 11 जुलाई को पुलिस ने डोभागडा जंगल से सीसीएल कर्मी हसत राम का शव बरामद किया था।
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/pitambara.jpg)
लाश देखकर इस बात का अंदाजा पुलिस को हो गया था कि हसत राम का बड़ी बेरहमी के साथ धारदार हथियार से मर्डर किया गया है। इसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की।
रामगढ एसपी प्रभात कुमार ने आज प्रेस वार्ता कर बताया कि टेक्निकल सेल की मदद से कांड का उद्द्भेदन हुआ है, उन्होंने कहा कि इस हत्या में मुख्य साजिशकर्ता मृतक की पत्नी है।