Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

अमेरिका के सुपरमार्केट में फायरिंग, पुलिस अधिकारी समेत 10 लोगों की मौत

कोलोराडो। अमेरिका के कोलोराडो में हुई गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी समेत 10 लोग मारे गए हैं। पुलिस के मुताबिक घटना बोल्डर के एक सुपरमार्केट में हुई है। ताजा जानकारी के अनुसार संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। फिलहाल वह घायल है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस अभी इस बात की जांच में जुटी है कि इस गोलीबारी के पीछे का मकसद क्या था।

 

बोल्डर पुलिस विभाग के कमांडर केरी यामागुची ने संवाददाताओं को बताया कि अधिकारियों ने घटना स्थल पर जांच की कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि अभी गोलाबीरी में कितने लोग मारे गए हैं। बोल्डर काउंटी के जिला अटॉर्नी माइकल डोगर्टी ने कहा कि मृतकों की संख्या बाद में सार्वजनिक की जाएगी

बोल्डर पुलिस विभाग ने ट्वीट किया, ‘हमारे पास कई पीड़ित हैं, जिन्होंने अपनी जान गंवाई। पीड़ितों में से एक बोल्डर पुलिस अधिकारी है। मीडिया को परिवारों की गोपनीयता का सम्मान करने के लिए कहा गया है। जांच चल रही है। परिवारों को सूचित किए जाने तक पीड़ितों के बारे में कोई संख्या जारी नहीं की जाएगी।’

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जेक साकी ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को बोल्डर सुपरमार्केट की घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है और अधिकारी उन्हें पल-पल की खबर दे रहे हैं। बता दें कि पिछले हफ्ते जॉर्जिया के अटलांटा में मसाज पार्लर में एक बंदूकधारी ने आठ लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।