Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

जर्मनी के टॉप वायरोलॉजिस्‍ट ने किया आगाह, कोविड-19 मामलों में फिर हो सकते हैं दिसंबर जैसे हालात!

बर्लिन। जर्मनी के शीर्ष वायरोलॉजिस्‍ट क्रिश्चियन ड्रोस्‍टन ने आगाह किया है कि वहां पर एक बार‍ फिर से हालात खराब हो सकते हैं। उनका कहना है कि जर्मनी में एक बार फिर से कोविड-19 महामारी का असर क्रिसमस की ही तरह दिखाई दे सकता है। आपको बता दें कि डॉक्‍टर ड्रोस्‍टन जर्मनी के उन चुनिंदा विशेषज्ञों में से एक हैं जिनकी कही बात का असर सरकार के फैसलों पर पड़ता है। कोविड-19 महामारी की शुरुआत में और बाद में भी जर्मनी की सरकार ने इसकी रोकथाम के लिए उनसे सलाह लेकर कदम आगे बढ़ाया था। इस लिहाज से उनके इस बयान की अहमियत काफी बढ़ गई है।

उनका यहां तक कहना है कि जर्मनी में कोविड-19 की तीसरी लहर आती दिखाई दे रही है। इसके लिए उन्‍होंने तेजी से वैक्‍सीनेशन करने पर जोर दिया है। डॉक्‍टर ड्रोस्‍टन ने एस्‍ट्राजेनेका वैक्‍सीन पर उठे सवालों के जवाब में कहा है कि वैक्‍सीन लेने वालों में खून के थक्‍कों का बनना एक चिंता का विषय है जिसको गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

डॉक्‍टर ड्रोस्‍टन का कहना है कि कोविड-19 का बी-117 वेरिएंट देश को मुश्किल में डाल सकता है। इस पर जल्‍द लगाम लगानी जरूरी है। इसकी वजह से देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और ये खतरे की घंटी हो सकती है। उनके मुताबिक इस वेरिएंट का सबसे पहला मामला ब्रिटेन में सामने आया था और इसकी रोकथाम में मुश्किल आई थी। जर्मनी में बढ़ते मामलों को देखते हुए उन्‍होंने सरकार को आगाह किया है कि कोविड-19 मामलों के मद्देनजर देश में दोबारा क्रिसमस जैसे हालात हो सकते हैं। उनके मुताबिक पिछले वर्ष ईस्‍टर के बाद जर्मनी में मामलों में जबरदस्‍त तेजी देखने को मिली थी।

जर्मनी के अखबार डाइचे वेले के ऑनलाइन संस्‍करण में लिखा है कि बर्लिन स्थित चेरिटी यूनिवर्सिटी अस्‍पताल के डॉक्‍टर ड्रोस्‍टन ने पूर्व में कोविड-19 के मामलों को ट्रेकिंग और ट्रेसिंग में अहम भूमिका निभाई है। उन्‍होंने कहा है कि ब्रिटेन के इस वेरिएंट के मामले जर्मनी में तीन गुना बढ़ गए हें। उन्‍होंने विभिन्‍न शोध के आधार पर कहा है कि ब्रिटेन से आया वायरस का ये नया वेरिएंट अधिक संक्रमित होने के साथ-साथ ज्‍यादा खतरनाक भी है। जर्मनी के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को वहां पर 13435 नए मामले सामने आने के बाद इनकी संख्‍या 2594764 तक जा पहुंची है। वहीं अब तक जर्मनी में 73905 मौत हो चुकी हैं।