Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

बाइडन बोले- यौन उत्पीड़न के आरोप सही होने पर कुओमो को इस्तीफा दे देना चाहिए

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को कहा कि अगर  न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू कुओमो के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच पड़ताल में उनपर लगे आरोप सही साबित होते हैं तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। बता दें कि न्यूयॉर्क राज्य के अटॉर्नी जनरल लेटिटिआ जेम्स ने पिछले सप्ताह आरोपों में एक जांच के लिए वकीलों की एक टीम का गठन किया। कुओमो पर यौन उत्पीड़न, अनुचित व्यवहार कर महिलाओं को परेशान करने के आरोप लगाए हैं।

एबीसी न्यूज के साथ एक साक्षात्कार में पूछा गया कि क्या अगर कुओमो के खिलाफ चल रही जांच में आरोप सही पाए गए तो क्या उन्हें पद छोड़ देना चाहिए? बाइडन ने कहा, ‘हां।’ साथ ही बाइडन ने मुकदमा की बात कही। बता दें कि 63 वर्षीय कुओमो तीन बेटियों के बाप हैं और वे तलाक ले चुके हैं। वहीं, कुओमो सभी आरोपों को खारिज करते हुए इस्तीफा देने से इन्कार कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वे जांच में सहयोग करेंगे।

न्यूयार्क के सीनेटर चक शूमर और कि‌र्स्टन गिलीब्रैंड सहित कई डेमोक्रेटिक नेता कुओमो के इस्तीफे की मांग कर चुके हैं। कुओमो पर उनके स्टाफ की पूर्व कर्मचारियों सहित छह महिलाओं ने आरोप लगाए हैं।

इससे पहले  बाइडन ने यौन उत्पीड़न के आरोप झेल रहे न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू कुओमो से इस्तीफा लेने की मांग को खारिज कर दिया था। उन्होंने कुओमो से इस्तीफा मांगने संबंधी सवाल के जवाब में कहा था, ‘मुझे लगता है कि जांच जारी है और हमें उसके नतीजों का इंतजार करना चाहिए।’