Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

यात्रीगण ध्यान दें, रेलवे से संबंधित किसी भी समस्या या जानकारी के लिए अब 139 नंबर पर करें डायल

नई दिल्ली। Indian Railways: भारतीय रेलवे यात्रियों के सफर को सुगम बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। अब रेलवे से संबंधित किसी भी तरह की शिकायत के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए रेल हेल्पलाइन नंबरों को एक साथ मिला दिया है। भारतीय रेलवे ने सभी मौजूदा हेल्पलाइन नंबरों की जगह अब 139 नंबर जारी किया है, जिससे यात्रियों के लिए इस नंबर को याद रखना और रेलवे से जुड़ना आसान हो गया है।

एकल नंबर 139 का उपयोग यात्रा के दौरान सभी पूछताछ और शिकायत दर्ज करने के लिए किया जाएगा। रेलवे द्वारा जारी की गई जानकारी में कहा गया है कि जोनल रेलवे 139 के अलावा भी नया हेल्पलाइन नंबर या शिकायत नंबर जारी नहीं करेगा। नया नंबर रेल उपयोगकर्ताओं को एकीकृत सेवाएं प्रदान करेगा, जो सुरक्षा, शिकायतों, खानपान और सतर्कता के लिए केवल 139 डायल कर सकते हैं। नए नंबर की शुरुआत के साथ, बाकी सभी हेल्पलाइन नंबर बंद कर दिए जाएंगे

 

139 नंबर विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध होगा और यह आईवीआरएस (इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम) पर आधारित होगा। सभी मोबाइल फोन उपयोगकर्ता 139 पर कॉल करने के लिए पहुंच सकते हैं। इस नंबर पर यात्री, ट्रेन से संबंधित बुनियादी पूछताछ और पीएनआर स्थिति, टिकट (सामान्य और तत्काल) उपलब्धता, ट्रेन आगमन, प्रस्थान, प्रस्थान की तरह आरक्षण संबंधी पूछताछ के लिए एक एसएमएस भेज कर जानकारी हासिल कर सकते हैं।