Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

मंगल ग्रह पर ‘Perseverance’ रोवर पहली बार 21 फीट चला, मिट्टी पर दिखे निशान: देखें- VIDEO

वाशिंगटन। अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) के जरिए मंगल ग्रह पर भेजे गए पर्सवियरेंस रोवर (Perseverance rover) 4 मार्च, 2021 को पहली बार अपनी लैंडिंग वाली जगह से सफलतापूर्वक आगे बढ़ा है।  NASA की तरफ से शुक्रवार को दी गई जानकारी के मुताबिक, रोवर ने अपने अभियान का पहला चरण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। साथ ही छह पहियों वाला रोवर गुरुवार को 33 मिनट में 6.5 मीटर यानी 21.3 फीट आगे चला।

नासा की मानें तो रोवर चार मीटर आगे बढ़ा, फिर वहां से 150 डिग्री पर बाएं मुड़ा और फिर 2.5 मीटर पीछे आया आ गया। इस दौरान उसके पहियों के निशान मंगल ग्रह की सतह पर दर्ज भी हो गए हैं। नासा ने इसका वीडियो भी जारी किया है।

कैलिफोर्निया के पासाडेना में नासा के जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी में पर्सवियरेंस की गतिशीलता का परीक्षण करने वाली इंजीनियर अनीस ज़रीफ़ियन ने की माने तो “पर्सविरयरेन्स के टायर को किक और उसे बाहर घुमाने का यह हमारा पहला मौका था। ज़रीफ़ियन  ने बताया कि परीक्षण अभियान ‘अविश्वसनीय रूप’ से बहुत सफतलापूर्वक  बढ़ा और  मिशन को पूरा करने वाली टीम के लिए यह बहुत बड़ा ‘मील का पत्थर’ साबित हुआ है।

उन्होंने आगे कहा कि जल्द ही हम लंबी ड्राइव पर निकलने वाले हैं, यह तो अभी शुरुआत है। NASA की तरफ से दिए गय बयान में कहा गया है कि शुक्रवार और शनिवार को रोवर लंबी ड्राइव पर निकलेगा। उन्होंने कहा कि रोवर रोज 200 मीटर की दूरी तय कर सकता है, जो पृथ्वी पर एक दिन की तुलना में थोड़ा लंबा है। बता दें कि 18-19 फरवरी की मध्यरात्रि में रोवर मंगल ग्रह पर जीवन की तलाश करने के लिए सफलतापूर्वक उतरा था।  नासा ने दावा किया है कि मंगल ग्रह पर यह अबतक की सबसे सटीक लैंडिंग है।