Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

ऑकलैंड और न्यूजीलैंड में भूकंप, मापी गई 6.3 की तीव्रता

न्यूजीलैंड। पिछले कुछ दिनों से प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) में बसे न्यूजीलैंड (New Zealand) लगातार भूकंप (Earthquake) के झटकों का सामना कर रहा है। इस क्रम में यहां शनिवार को एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.3 मापी गई। इसमें अब तक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप की वजह से किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है। न्‍यूजीलैंड की आपातकालीन एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

बता दें कि इस हफ्ते की शुरुआत में भूकंप के कई शक्तिशाली झटके महसूस किए गए थे। यह जानकारी अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) ने दी। बता दें कि भूकंप के बाद सुनामी को लेकर किसी तरह की चेतावनी नहीं जारी की गई है। भूकंप के इन झटकों का केंद्र गिसबोर्न सिटी के 181 किमी उत्तरपूर्व में था।

 पिछले दिनों यहां आए चार भीषण भूकंप के झटकों के लिए रिक्‍टर पैमाने पर इनकी तीव्रता 7.3, 7.4, 8.1 और 6.5 मापी गई। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई जिससे लोग दहशत में आ गए और तटीय इलाकों में बसे लोग घर छोड़कर ऊंचाई वाले स्‍थानों पर पहुंच गए। सुनामी की इस चेतावनी को पूरे प्रशांत महासागर इलाके में जारी किया गया था जिसमें हवाई भी शामिल था। हवाई न्‍यूजीलैंड से 7500 किमी दूर है। ऑस्‍ट्रेलिया के नॉरफॉल्‍क द्वीप समूह पर समुद्र की दो फुट ऊंची लहरें देखी गईं।

अधिकारियों ने यहां के निवासियों को बताया कि उत्तरी आइलैंड के तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सुनामी के खतरे की आशंका के कारण सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार सुबह देश के तोकोमारु तट पर समुद्र में तेज लहरें भी देखी गईं। इससे पहले अधिकारियों ने भूकंप के तीन झटकों के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की थी और स्‍थानीय लोगों से कहा था कि वे घर छोड़कर ऊंचाई वाली जगहों पर चले जाएं।