Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

विश्वास मत से पहले पाकिस्तानी PM इमरान खान को राहत, विपक्ष ने किया संसद के बहिष्कार का एलान

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में इमरान खान सरकार आ नेशनल असेंबली में विश्वास मत प्रस्ताव पेश करने वाली है। इस बीच विपक्षी दलों ने संसद का बहिष्कार करने का फैसला किया है। बुधवार को सीनेट के चुनाव में वित्त मंत्री अब्दुल हफीज शेख की हार से फजीहत झेल रही इमरान सरकार को विपक्ष के इस फैसले से बहुत राहत मिली है। विपक्षी दलों का कहना है कि सीनेट चुनाव में उनके प्रत्याशी की जीत ही प्रधानमंत्री के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव था। पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने कहा कि विपक्ष का कोई सदस्य नेशनल असेंबली की बैठक में भाग नहीं लेगा। इससे पहले इमरान खान ने संसद में अपनी रणनीति तय करने के लिए शुक्रवार को सहयोगी दलों के साथ बैठक की।

गौरतलब है कि सीनेट के चुनाव में  सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रत्याशी अब्दुल हफीज शेख को पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट के उम्मीदवार और पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने हरा दिया। यह इमरान सरकार के लिए बड़ा झटका  है। इमरान खान ने खुद शेख के लिए प्रचार किया था। गिलानी की जीत से उत्साहित विपक्षी दलों ने इमरान का त्यागपत्र मांगना शुरू कर दिया है। यही कारण है कि इमरान खान ने नेशनल असेंबली में विश्वास मत हासिल करने की घोषणा कर दी।

इस बीच, विपक्ष की नेता मरयम नवाज ने कहा कि देश के सैन्य नेतृत्व को प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ नहीं दिखना चाहिए। इस्लामाबाद में पत्रकारों से बात करते हुए पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज की उपाध्यक्ष मरयम ने कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान संस्थाओं को राजनीति में घसीट रहे हैं। पाकिस्तान के सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा ने गुरुवार को प्रधानमंत्री आवास में इमरान से मुलाकात की थी। आइएसआइ के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल फैज हामिद भी इस दौरान मौजूद थे।

इमरान पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री नहीं हैं, जिन्हें नेशनल असेंबली में विश्वास मत का सामना करना पड़ा है। इससे पहले संविधान के आठवें संशोधन के तहत, 1985 से 2008 तक, पाकिस्तान के सभी प्रधानमंत्रियों ने नेशनल असेंबली में विश्वास मत का सामना किया है। इनमें स्वर्गीय बेनजीर भुट्टो, नवाज शरीफ, मीर जफरुल्लाह जमाली, चौधरी शुजात, शौकत अजीज और यूसुफ रजा गिलानी शामिल है। हालांकि, इमरान खान पाकिस्तान के इतिहास में  दूसरे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने खुद विश्वास मत हासिल करने का एलान किया है । इससे पहले, पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने 1993 में ऐसा किया था।