Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

पाकिस्‍तान में सीनेट चुनाव में वित्‍त मंत्री की हार के बाद इमरान खान ने चेयरमैन के लिए उम्‍मीदवार नामित किया

इस्‍लामाबाद। सीनेट चुनाव में मंत्री की हार के बाद चेयरमैन के रूप में पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने सादिक संजरानी को पीटीआई के उम्मीदवार के रूप में नामित किया। यह जानकारी पाकिस्‍तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री शिबिली फराज ने दी।

ज्ञात हो कि पाकिस्तान में पिछले दिनों हुए सीनेट चुनाव में वित्त मंत्री अब्दुल हफीज शेख की हार से इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) को बड़ा झटका लगा था। शेख को पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने हराया था। चुनाव में शेख की हार काफी मायने रखती है। उन्हें जिताने के लिए खुद प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी प्रचार किया था। संसद के उच्च सदन सीनेट के सदस्य छह वर्षों के कार्यकाल के लिए निर्वाचित होते हैं। मतदान 37 सीटों के लिए हुआ था। इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने सीनेट चुनाव में 18 सीटें हासिल की हैं।

11 विपक्षी पार्टियों के एक गठबंधन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) ने यूसुफ रजा गिलानी का समर्थन किया। इसके अलावा पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने भी गिलानी को समर्थन दिया। दिलचस्प बात यह है कि शेख 2008 से 2012 तक पूर्व पीएम गिलानी के कार्यकाल के दौरान उनके मंत्रिमंडल में मंत्री थे।