Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

दो साल की बच्‍ची 12वें फ्लोर से फिसल कर डिलीवरी ब्‍वॉय की गोद में गिरी, दिल दहलाने वाला वीडियो हुआ वायरल

वियतनाम। जिसे ईश्वर बचाना चाहे, उसका दुर्घटना क्या कर सकती है। अगर वो खुद वहां मौजूद नहीं है तो उसकी कृपा किसी न किसी रूप में जरूर पहुंचती है। अगर यकीन नहीं हो रहा तो वियतनाम की इस खबर को पढ़िए जहां एक बच्ची को बचाने डिलीवरी ब्‍वॉय पहुंच गया। अचानक पहुंचे व्यक्ति ने 12वीं मंजिल से गिरी छोटी सी बच्ची को हाथों में लेकर उसे बचा लिया।

द डेली मेल और स्‍थानीय न्‍यूज पेपर की रिपोर्ट के अनुसार, घटना कुछ इस प्रकार है, हनोई में जब सामान डिलीवर करने के लिए न्गुयेन अपने ट्रक में बैठकर एक बिल्डिंग के सामने इंतजार कर रहा था, तभी उसने देखा कि एक दो साल की बच्ची को बालकनी के कोने पर लटके देखा और गाड़ी से उतरकर उस तरफ बढ़ा। इसी बीच बच्ची का हाथ फिसला। इमारत के नीचे एक टाइल की छत पर चढ़ गया, ताकि वह बच्ची को पकड़ सके। जैसा कि वीडियो में देखा गया है, बच्चे की मां डरावनी आवाज़ में चिल्लाती है क्योंकि वह बच्‍ची को अपनी पकड़ खो देती है और वह बालकनी से गिर जाती है। सौभाग्‍य से नीचे खड़े डिलीवरी ब्‍वॉय ने उसे पकड़ लिया। यह वीडियो वायरल हो गया और ट्विटर पर पांच लाख से अधिक बार देखा गया।

डिलीवरी ब्‍वॉय न्गुयेन ने कहा कि बच्ची के मुंह से खून रिस रहा था, जब उसने उसे पकड़ा। बच्‍ची को पास के बच्‍चों के अस्पताल ले जाया गया। बच्‍ची के कूल्हे में चोट लगी है। बच्‍ची अभी अस्पताल में है, लेकिन स्वस्थ है। न्गुयेन को भी उसकी बांह में हल्की सी मोच का सामना करना पड़ा।

न्गुयेन ने कहा कि जब घटना हुई तो मैंने ज्यादा नहीं सोचा। बच्चे को देखकर मैंने तुरंत घर पर अपनी बेटी के बारे में सोचा और जल्दी से उसे बचाने की कोशिश की। सब कुछ एक मिनट के भीतर हुआ। मुझे समझ में नहीं आया कि मैं छत को पकड़ सकता हूं। मुझे विश्वास नहीं हो रहा था कि मैंने बच्‍ची की जान बचाई है।