Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

4 मार्च को एक बार फिर US कैपिटल में हिंसा की संभावना, सांसदों को किया गया सचेत

वाशिंगटन। अमेरिका में एक बार फिर कैपिटल पर हमले को लेकर अधिकारियों ने वहां के सांसदों को चेताया है। स्थानीय समयानुसार बुधवार को अधिकारियों की ओर से सांसदों को सतर्क करते हुए यह संदेश दिया गया कि 4 मार्च को कैपिटल में खतरे की संभावना है। इसके साथ ही वहां की सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है। सूत्रों का हवाला देते हुए सीएनएन में एक रिपोर्ट प्रकाशित की गई। इसके अनुसार, FBI द्वारा यह जानकारी दी गई है।

 होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट ने चरमपंथियों के बीच बढ़ी गतिविधियों के मद्देनजर चेतावनी दी। इसमें कहा गया कि 4 मार्च को कैपिटल में हिंसा को लेकर योजना बनाई जा रही है। इसके मद्देनजर यहां की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 6 जनवरी के हमले के मद्देनजर अब तक कम से कम 280 लोगों को 300 से अधिक आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। हमले में पांच लोगों की मौत हुई थी, जिसमें एक कैपिटल पुलिस अधिकारी भी शामिल था। इससे पहले कैपिटल पुलिस प्रमुख योगानंद पिटमैन (Yogananda Pittman) ने सांसदों को बताया था कि  ‘हम जानते हैं कि आतंकी समूह के सदस्य जो 6 जनवरी को मौजूद थे, उनका बताया था कि वे कैपिटल में विस्फोट करना चाहते थे और अधिक से अधिक सदस्यों की जान लेना चाहते थे।

अमेरिकी संघीय जांच ब्यूरो (FBI) के निदेशक क्रिस्टोफर रे ने गत 6 जनवरी को कैपिटल हिल में हुए हिंसा की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि कानून प्रवर्तन एजेंसी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों द्वारा 6 जनवरी को कैपिटल हिल में किए दंगे को घरेलू आतंकवाद के रूप में देखती है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार मंगलवार को सीनेट ज्यूडिशियरी कमेटी के समक्ष एक सुनवाई में रे ने कहा, वह हमला, घेराबंदी, आपराधिक व्यवहार, सरल रूप से वह व्यवहार है जिसे हम, एफबीआई के लोग, घरेलू आतंकवाद के रूप में देखते हैं।’