Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

न्यूजीलैंड में काबू से बाहर कोरोना महामारी, ब्राजील के ब्रेसीलिया में 24 घंटे का लॉकडाउन

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड में कोरोना महामारी अभी काबू में नहीं है। यहां के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड में लॉकडाउन हटाने के बाद फिर एक सप्ताह के लिए दोबारा लॉकडाउन लगा दिया गया है। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने शनिवार को कहा कि कोरोना के नए मामले सामने आने पर यह निर्णय लिया गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि कितने मरीज बढ़े हैं। प्रधानमंत्री ने बताया कि जनता को जरूरी सामान खरीदने की ही अनुमति होगी।

अमेरिका के सलाहकारों ने जॉनसन एंड जॉनसन की एक डोज वाली वैक्सीन को कोरोना की महामारी से लड़ने में कारगर बताया है। फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन को भी उम्मीद है कि जॉनसन की वैक्सीन को तीसरी वैक्सीन के रूप में लगाने की अनुमति मिल जाएगी। यह वैक्सीन पहली ही डोज के बाद काम करना शुरू कर देती है।

– ब्राजील के ब्रेसीलिया में 24 घंटे का लॉकडाउन लगाया गया है। कुछ शहरों में रात का कफ्र्यू भी लगा है। एक दर्जन शहर ऐसे हैं, जहां पर मरीजों के लिए अस्पतालों में बिस्तरों की कमी है।

– न्यू मेक्सिको में तीन सप्ताह के बाद फिर नए मामलों में तेजी आई है। यहां पर कुल मरीजों की संख्या साढ़े अठारह लाख से ज्यादा हो गई है।

– रूस में एक दिन में 11 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं।

– कनाडा ने अपने यहां एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन को सभी वयस्कों में लगाने की मंजूरी दे दी है। फाइजर और माडर्ना के बाद यह तीसरी वैक्सीन है, जिसे मंजूरी दी गई है।