Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से जुड़े मामलों की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट ने की बंद, ट्रंप ने दायर की थीं याचिकाएं

वाशिंगटन। अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को 2020 के राष्ट्रपति चुनाव से संबंधित आठ मामलों की सुनवाई को बंद कर दिया। तीन नवंबर के चुनाव से संबंधित ये याचिकाएं तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी की ओर से दायर की गई थीं। इन याचिकाओं में कई राज्यों में हुए मतदान पर सवाल उठाए गए थे और उनमें गड़बड़ी होने का आरोप लगाया गया था।

स्टॉर्मी डेनियल्स की याचिका खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स की वह अपील खारिज कर दी जिसमें उन्होंने अपने मानहानि के मामले को पुनर्जीवित कर सुनवाई की मांग की थी। स्टॉर्मी ने 2018 में डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया था।

पॉर्न स्टार क्लिफोर्ड का दावा, 2006 में ट्रंप के साथ अवैध संबंध थे

पॉर्न स्टार ने जिस समय याचिका दायर की थी उस समय ट्रंप राष्ट्रपति थे। कोर्ट ने उस समय याचिका को खारिज कर दिया था और तीन लाख डॉलर का जुर्माना भी लगाया था। स्टॉर्मी का असली नाम स्टेफनी क्लिफोर्ड है। उनका दावा है कि 2006 में उनके ट्रंप के साथ अवैध संबंध थे।

पॉर्न स्टार ने कहा- खामोश रहने का समझौता करने के एवज में ट्रंप से मिले थे 1,30,000 डॉलर

पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स ने कहा कि 2016 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले मामले में खामोश रहने का समझौता करने के एवज में ट्रंप की ओर से उन्हें 1,30,000 डॉलर (करीब 94 लाख रुपये) दिए गए थे।