Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

ब्रिटिश वैज्ञानिक का दावा- पूरी दुनिया में फैलेगा कोरोना का नया वैरियंट ‘केंट’, एक दशक तक चलेगी वायरस से लड़ाई

लंदन। ब्रिटेन के एक वैज्ञानिक ने कोरोना वायरस को लेकर बड़ा दावा किया है। ब्रिटेन के एक वैज्ञानिक ने दावा किया है कि कोरोना वायरस का नया वैरियंट ‘केंट'(Kent) पूरी दुनिया में फैलेगा और इससे कोरोना वायरस के खिलाफ दुनिया की लड़ाई कम से कम एक दशक तक चलेगी। ब्रिटेन के जेनेटिक सर्विलांस प्रोग्राम के प्रमुख ने कहा कि ब्रिटेन के केंट इलाके में मिले कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के दुनिया भर में फैलने की संभावना है और साथ ही कहा कि वायरस के खिलाफ लड़ाई कम से कम एक दशक तक चलने वाली है।

कोविड-19 जीनोमिक्स यूके के कंसोर्टियम के निदेशक शेरोन पीकॉक ने  एक मीडिया रिपोर्ट में बताया कि कैंट कोरोना वायरस वैरिएंट पूरे ब्रिटेन में फैल चुका है और इसकी पूरी संभावना है कि ये पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लेने वाला है।

ब्रिटिश वैज्ञानिक ने कहा कि एक बार जब हम के शीर्ष पर पहुंच जाते हैं या यह स्वयं को विषाणु-जनित बीमारी से बाहर निकाल देता है- तब हम इसके बारे में चिंता करना बंद कर सकते हैं। लेकिन मुझे लगता है भविष्य में हम सालों तक ऐसा ही करने वाले हैं। हम अभी 10 साल तक इस वायरस के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे।

कोरोना के नियम तोड़ने पर 10 लाख तक जुर्माना, 10 साल की जेल

ब्रिटेन ने उन देशों से आने वाले लोगों के लिए कोरोना संबंधी नियमों को तोड़ने पर 10,000 पाउंड (करीब 10 लाख रुपये) तक का जुर्माना और 10 साल तक जेल की सजा का प्रविधान किया है, जहां से कोरोना वायरस फैलने का खतरा सबसे ज्यादा है। इन नियमों में बाहर से आने वाले लोगों के लिए 1,750 पाउंड का वह पैकेज भी शामिल है, जिसकी बुकिंग पहले करानी होगी और जिसमें 10 दिन होटल में रहने, आने-जाने और अनिवार्य दो पीसीआर टेस्ट का चार्ज शामिल है। बाहर से आने वाले सभी लोगों को 10 दिन क्वारंटाइन में रहना होगा। इस दौरान क्वारंटाइन के दूसरे और आठवें दिन उन्हें पीसीआर टेस्ट कराना होगा।