Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

शादी और जन्म दर में गिरावट से चीन परेशान, अधिकारियों को सौंपा मैचमेकिंग का जिम्मा

बीजिंग। दशकों तक चले एक बच्चे की नीति के कारण जन्म दर में लगातार हो रही गिरावट ने चीनी सरकार की टेंशन बढ़ा दी है। इसके लिए चीन ने अपने अधिकारियों को मैचमेकिंग का काम सौंपा है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का मानना है कि अगर यह स्थिति जारी रही तो सरकार के लिए खतरा पैदा हो सकता है।

अधिकारी अब केवल युवा लोगों को शादी करने के लिए प्रोत्साहित ही नहीं कर रहे हैं, ब्लकि वह विवाहित जोड़ों को भी साथ रखने की कोशिश कर रहे हैं। सीसीपी की युवा शाखा कम्युनिस्ट यूथ लीग ने मैचमेकिंग का जिम्मा उठाया है। इसका मकसद सामूहिक डेटिंग का आयोजन करना है, जिससे कि युवाओँ को जीवन साथी खोजने में मदद मिल सके।

चीनी अधिकारियों नेका मानना है कि चीन की आबादी को नियंत्रित करने के लिए 1979 में शुरू की गई एक बच्चे की नीति के कारण शादी की दरों में गिरावट आती गई। नागरिक मामलों के मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, लगातार छठे साल चीन की शादी की दर में प्रति 1,000 लोगों की संख्या 6.6 की है, जो की 14 वर्षों में सबसे निचले स्तर पर है।

आंकड़ों से यह भी पता चलाता है कि पहली बार शादी करने वाले चीनी लोगों की संख्या 2013 में 23.8 मिलियन (2 कोरड़ 38 लाख) थी, जो अब 41 प्रतिशत गिरकर साल 2019 में 13.9 मिलियन (एक करोड़ 39 लाख) हो गई है। चीन में दशकों तक चली एक बच्चे की नीति को साल 2016 में खत्म करके दूसरे बच्चे को जन्म देने की अनुमति दे दी गई थी। बुजुर्ग लोगों की बढ़ती आबादी के चलते चीन जनसांख्यिकी संकट का सामना कर रहा है। जनसांख्यिकी विशेषज्ञों ने सरकार से सीमित जनसंख्या नियंत्रण नीति पर पुनर्विचार करने की अपील की है।

एक बच्चे की नीति ने चीन में विवाह को अन्य तरीकों से भी प्रभावित किया है। चीनी परिवारों विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में बेटों की चाहत ने लिंगानुपात को कम कर दिया है। वर्तमान में चीन में 30 मिलियन (3 करोड़) से अधिक पुरुष है, जो दुल्हन की तलाश में कठिन समय का सामना कर रहे हैं। चाइनीज एकेडमी ऑफ सोशल साइंसेज के अनुसार, पुरुष और महिला दोनों में विवाह की उम्र में बदलाव आ गया है।1990 से 2016 तक, चीनी महिलाओं की शादी के लिए औसत उम्र 22 से 25 और चीनी पुरुषों की उम्र 24 से 27 हो गई है।