Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

एक साल में कांग्रेस के खाते में आए 139 करोड़ रुपये, सिब्बल बने सबसे बड़े दान दाता

कांग्रेस को 2019-20 में 139 करोड़ रुपये से ज्यादा चंदा मिला। पार्टी के सदस्यों में सबसे ज्यादा चंदा कपिल सिब्बल ने दिया। उन्होंने पार्टी कोष में तीन करोड़ रूपये का योगदान दिया। वर्ष 2019 -20 में कांग्रेस को मिले योगदान राशि की रिपोर्ट को निर्वाचन आयोग ने सार्वजनिक किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, आईटीसी और इससे जुड़ी कंपनियों ने 19 करोड़ रुपये का चंदा दिया, जबकि प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट ने 31 करोड़ रुपये का चंदा दिया।

राहुल गांधी ने किया 54,000 का दान 
कानून के तहत राजनीतिक पार्टियों के लिए जरूरी है कि वह 20,000 रुपये से अधिक चंदा देने वाले व्यक्तियों, कंपनियों इलेक्टोरल ट्रस्ट और संगठनों के बारे में जानकारी दे। एक अप्रैल 2019 से 31 मार्च 2020 के बीच पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 1,08,000 रुपये, जबकि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 54,000 और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 50,000 रुपये चंदा दिया। अपनी योगदान राशि रिपोर्ट में बहुजन समाज पार्टी ने कहा है कि उसे 20,000 रुपये से ज्यादा का चंदा नहीं मिला है।

बाकी सदस्यों की ये है लिस्ट 
बाकी सदस्यों की बात करें तो आनंद शर्मा ने 54 हजार, शशि थरूर ने 54 हजार, गुलाम नबी आजाद ने 54 हजार, मिलिंद देवड़ा ने 1 लाख और राजबब्बर ने 1 लाख 8 हजार रुपये का चंदा दिया है। वहीं राज बब्बर, कुमारी शैलजा और रिपुन बोरा सहित अन्य नेताओं ने पार्टी को लगभग 1 लाख रुपये का दान दिया। दरअसल सभी  राजनीतिक दलों को व्यक्तियों, कंपनियों और ट्रस्टों द्वारा उनके लिए किए गए 20,000 रुपये से अधिक के दान के विवरण की घोषणा करना अनिवार्य है।

चुनाव आयोग ने दान का विवरण किया साझा
अब तक चुनाव आयोग ने कांग्रेस, एनसीपी और बीएसपी के दान का विवरण साझा किया है। वर्ष 2019-20 के लिए भाजपा, टीएमसी, सीपीआई और सीपीएम द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट अभी तक साझा नहीं की गई हैं।  एनसीपी को 59.9 करोड़ रुपये मिले और बीएसपी ने कहा कि उसे साल 2019-20 में 20,000 रुपये से अधिक का कोई दान नहीं मिला है।