Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

रामगढ़: पुलिस ने 543 केजी डोडा किया बरामद, एक गिरफ्तार 

Ramgarh: पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रामगढ़-रांची एनएच-33 गंडके घाटी के पास एक ट्रेलर में लोड भारी मात्रा में डोडा पकड़ा. एसपी अजय कुमार ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी. एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना पर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम के द्वारा ट्रेलर नं0 पीबी03एपी-9945 को रोकने का प्रयास किया गया तो चालक पुलिस को देख कर वाहन को तेजी से रामगढ़ की ओर भगाने लगा. भागने के क्रम में चुटूपालू घाटी गंडके मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. ट्रेलर को पुलिस पदाधिकारी द्वारा जांच करने पर पाया गया कि लोड लोहा पर कुछ भरी हुई बोरी रखी हुई है. बोरी को खोल कर जांच किया गया तो उसमें सूखा हुआ डोडा पाया गया.

28 प्लास्टिक बोरियों में भरा था प्रतिबंधित डोडा

चालक अपना नाम बालकरण सिंह, बताते हुए अपने को ट्रेलर का मालिक सह चालक बताया. वहीं ट्रेलर से 28 प्लास्टिक बोरियों में प्रतिबंधित डोडा भरा पाया गया. एसपी ने बताया कि वाहन चालक वैध कागजात नहीं दिखा पाया. बताया कि वह अपने वाहन पर सिमडेगा से डोडा लोडकर पंजाब के विभिन्न जगहों पर बिक्री करते हैं. बताया कि दिनांक 21 अक्टूबर को ट्रेलर राउरकेला से लोहा लोड कर बटाला (पंजाब) के लिए निकला था. रास्ते में 24 अक्टूबर को सिमडेगा से 28 प्लास्टिक के बोरियों में भरा सुखा डोडा को लोड कर पंजाब ले जा रहे थे. बरामद डोडा का वजन 543. 055 था. पुलिस ने चालक बालकरणको गिरफ्तार कर लिया और प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. छापेमारी दल में अनुमडल पुलिस पदाधिकारी परमेश्वर प्रसाद, रामगढ़ थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, पुअनि बिरबल हेम्ब्रम, पुअनि उपेन्द्र कुमार, सअनि सुजीत सिंह एवं पुलिस बल के जवान शामिल थे.