Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

लाल किला हिंसा और शाहीन बाग प्रदर्शन के बीच मिला कनेक्शन, धर्मेन्द्र सिंह हरमन गिरफ्तार

नई दिल्ली। 26 जनवरी के दिन राजधानी दिल्ली में किसान ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इस बीच जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही हैं, कई अहम और चौंकाने वाले खुलासे  भी हो रहे हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, लालकिला में 26 जनवरी के दिन उपद्रव करने के आरोप में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की एसआइटी द्वारा गिरफ्तार धर्मेन्द्र सिंह हरमन दिल्ली दंगे के दौरान शाहीनबाग में हुए उपद्रव में भी काफी सक्रिय था।

जांच के दौरान यह भी पता चला है कि 26 जनवरी को धर्मेन्द्र सिंह हरमन ने अपनी कार से दिल्ली के लाल किला के अंदर प्रवेश कर जमकर हंगामा किया था। बताया जा रहा है कि इस दौरान उसने किसान उपद्रवियों को  लाल किला के भीतर जमकर उपद्रव करने के लिए उकसाया भी था। लोगों को भड़काने के लिए यह अपनी कार की छत पर बैठक नारेबाजी करते हुए लाल किला के अंदर प्रवेश कर गया था, जिसकी तस्वीरें लाल किला के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। उसी के आधार पर इसकी पहचान करने के बाद धर्मेन्द्र को बुधवार देर रात क्राइम ब्रांच की एसआइटी ने इसे गिरफ्तार कर लिया।

वहीं जांच के दौरान धर्मेन्द्र सिंह हरमन की कार के नम्बर के आधार पर इसका पता खंगाला गया तो पता चला कि यह दिल्ली के अर्जुन नगर इलाके का रहने वाला है। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम ने जब और विस्तार से तफ़्तीश की तो पता चला कि यह शाहीनबाग में हुए विरोध प्रदर्शन के वक्त भी काफी सक्रिय था। बुधवार को इसे हिरासत में लेकर काफी देर तक पूछताछ करने के बाद इसे गिरफ्तार कर लिया गया। क्राइम ब्रांच के मुताबिक 26 जनवरी को हुई हिंसा मामले में यह दूसरी महत्वपूर्ण गिरफ्तारी है। ,इससे पूछताछ के आधार पर जल्द ही कुछ और आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस ने जारी की 12 उपद्रवियों की तस्वीरें

लाल किले में उपद्रव करने वाले 12 लोगों की तस्वीरें पुलिस ने पहचान के लिए जारी की हैं। वीडियो फुटेज से निकाली गईं ये तस्वीरें धूमिल थीं। इसलिए क्राइम ब्रांच ने इन्हें वीडियो एनालिटिकल व फोरेंसिक टीम की मदद से साफ करवाया है। पुलिस गुजरात की फोरेंसिक टीम के साथ इनकी त्वरित पहचान करने में जुटी है।

रैली में हिंसा की जांच में दखल से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने गणतंत्र दिवस पर राजधानी में हुई ट्रैक्टर रैली के दौरान हिंसा की जांच में दखल देने से बुधवार को इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा है कि कानून अपना काम करेगा। सरकार मामले की जांच करा भी रही है, इसलिए अदालत अभी इस मामले में दखल नहीं देना चाहती है।

वहीं, गणतंत्र दिवस पर लाल किले पर उपद्रव करने के आरोपित पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू और केसरिया झंडा फहराने वाले जुगराज सिंह समेत आठ लोगों पर दिल्ली पुलिस के आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने बुधवार को इनाम घोषित किया है। दीप सिद्धू, जुगराज सिंह, गुरजोत सिंह व गुरजंत सिंह पर एक-एक लाख रुपये और जगवीर सिंह, बूटा सिंह, सुखदेव सिंह, इकबाल सिंह पर 50-50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई है। दीप सिद्धू व गुरजोत सिंह साथी हैं और उक्त सभी आरोपित पंजाब के रहने वाले हैं। 26 जनवरी की रात से ही आरोपितों के मोबाइल फोन बंद हैं और कई आरोपितों के स्वजन भी फरार हैं। दिल्ली पुलिस की 12 से अधिक टीमें आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पंजाब समेत कई राज्यों में दबिश दे रही है।