Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

एनएचएआइ के ठेकेदार ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 24 घंटे में किया सबसे लंबी सड़क का निर्माण

नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (National Highways Authority of India) के एक ठेकेदार ने चार लेन वाले राजमार्ग पर 24 घंटे में सबसे लंबी सड़क निर्माण का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। पटेल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (Patel Infrastructure Limited) को इस उपलब्धि के लिए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड (India Book of Records) और गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड (Golden Book of World Records) में शामिल किया गया है।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी एक बयान के मुताबिक इस ठेकेदार ने चार लेन के राजमार्ग पर 24 घंटे में 2,580 मीटर लंबी पेवमेंट क्वालिटी कंक्रीट (पीक्यूसी) सड़क का निर्माण किया है। सड़क बनाने की शुरुआत एक फरवरी, 2021 को सुबह 8 बजे हुई और अगले दिन सुबह 8 बजे इस लक्ष्य को पूरा कर लिया गया। एक्सप्रेस-वे पर 18.75 मीटर चौड़ाई के साथ करीब 48,711 वर्ग मीटर क्षेत्र में कंक्रीट की सड़क बिछाने के लिए 24 घंटे का समय लगा। इस दौरान 24 घंटे में सर्वाधिक 14,613 क्यूबिक मीटर कंक्रीट बिछाने का भी रिकॉर्ड बना।

यह रिकॉर्ड ग्रीनफील्ड दिल्ली-वड़ोदरा-मुंबई आठ लेन एक्सप्रेस-वे परियोजना का हिस्सा है। इस रिकॉर्ड को दुनिया की पूर्णत: ऑटोमैटिक अल्ट्रा मॉडर्न कंक्रीट बिछाने की मशीन से बनाया गया है।

बता दें कि मंत्रालय ने चालू वित्त वर्ष में अप्रैल 2020 से 15 जनवरी, 2021 तक 8,169 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों (NHs) का निर्माण किया है, जिसकी पृष्ठभूमि लगभग 28.16 किमी प्रतिदिन है। पिछले वित्त वर्ष में इसी अवधि के दौरान 7,573 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया गया था, जिसकी गति 26.11 किमी प्रति दिन थी। मंत्रालय ने कहा कि यह आशा है कि इस तरह की गति के साथ 31 मार्च तक 11,000 किमी के निर्माण लक्ष्य को पार करने में सक्षम होगा।