Logo
ब्रेकिंग
रामगढ़: पुलिस ने 543 केजी डोडा किया बरामद, एक गिरफ्तार  AJSU दस सीटों पर, BJP 68, JDU 2 और LJP एक सीट पर लड़ेगी चुनाव Jharkhand Election 2024 झारखंड में दो चरणों में होंगे चुनाव, EC ने किया तारीखों का ऐलान, जाने झारखंड... रामगढ़ जिले के 18 साक्षर आरक्षी को एएसआई और दो पदाधिकारी को मिली एसआई में प्रोन्नति अवैध शराब कारोबारियों के गिरोह का पर्दाफाश, नकली शराब, खाली बोतल व स्टिकर बरामद रामगढ़ पुलिस ने 10 दिन के अंदर किया लू*ट कां*ड का पर्दाफाश,तीन गि*रफ्तार फूटबॉल मैदान को सेना के अधिकार से मुक्त करने की मांग, CEO को सौंपा ज्ञापन BFCL कर्मचारियों के बच्चों ने भोजन व प्रकृति संरक्षण, स्वच्छता जैसे मुद्दों पर किया नाटक मंचन नवरात्र के प्रथम दिन सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी ने रांची स्थित आवास में की... एटीएम काट कर चोरी करने वाले गिरोह को पुलिस ने किया गिर*फ्तार, 05 गिरफ्तार

पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू समेत तीन पर एक लाख का इनाम घोषित, बाकी पांच लोगों पर 50 हजार का इनाम

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी दिन किसान ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर पुलिस अब बड़ी और निर्णायक तैयारी में जुट गई है। इस बाबत दिल्ली पुलिस ने बड़ा फैसला लेते हुए दीप सिद्धु समेत दिल्ली हिंसा में 8 आरोपितों पर इनाम घोषित किया है। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, दीप सिद्धू, जुगराज सिंह और गुरजोत सिंह पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने अन्य आरोपितों में शुमार जयबीर सिंह, बूटा सिंह, सुखदेव सिंह और इकबाल सिंह पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया है। यहां पर बता दें कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) की तरफ से भी  ट्रैक्टर परेड की आड़ में उपद्रव करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें लाल किले में उपद्रवियों द्वारा ऐतिहासिक इमारत में तोड़फोड़ करने के साथ ही गुंबद का कलश लूटे जाने का आरोप लगाया गया है।

गणतंत्र दिवस पर लाल किला पर उपद्रव करने के मामले में पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव 8 उपद्रवियों पर इनाम की घोषणा की है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक,  पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू , गुरजन सिंह, गुरजोत सिंह और गुरजंत सिंह पर एक-एक लाख इनाम रखा गया है। वहीं, जगवीर सिंह, बूटा सिंह, सुखदेव सिंह और इकबाल सिंह पर 50-50 हजार का इनाम रखा गया है। सभी पंजाब के रहने वाले हैं और अपने अपने घरों से फरार हैं। लखविंदर सिंह ‘लक्खा’ पर इसलिए इनाम नहीं रखा गया है कि वह सिंघू बॉर्डर पर ही छिपा हुआ है। वह फरार नहीं है।

बता दें कि 26 जनवरी के दिन गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में किसान टैक्टर परेड के दौरान दिल्ली के कई इलाकों में हिंसा हुई थी। हद तो तब हो गई जब कुछ उपद्रवी किसान लाल किले की प्राचीर पर पहुंच गए और एक युवक जुगराज सिंह ने तिरंग के बगल में झंडा तक लगा दिया था।