Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यालय ने कहा, अमेरिकियों के लिए हमेशा विजेता रहेंगे ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यालय का कहना है कि अमेरिकियों के लिए ट्रंप हमेशा और सदा विजेता रहेंगे। जो बाइडन द्वारा राष्ट्रपति पद का शपथ ग्रहण से महज कुछ घंटे पहले ट्रंप अपनी पत्नी के साथ व्हाइट हाउस को छोड़ कर अपनी जिंदगी पाम बीच स्थित आपने मार-ओ-लागो गोल्फ क्लब में बिताने चले गए हैं।

मीडिया के लिए सोमवार रात को उनके कार्यालय से जारी बयान में कहा गया, ‘अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रंप ने सोमवार को औपचारिक रूप से पूर्व राष्ट्रपति के कार्यालय का उद्घाटन किया।’ ट्रंप के व्हाइट हाउस से रवाना होने के बाद पहले आधिकारिक बयान में कहा गया, राष्ट्रपति ट्रंप हमेशा और सदा अमेरिकियों के लिए विजेता रहेंगे। बयान के मुताबिक यह कार्यालय अमेरिकी हितों को आगे बढ़ाने करने उद्देश्य से पूर्व राष्ट्रपति के संवाद, सार्वजनिक बयान, उपस्थिति एवं आधिकारिक गतिविधियों के लिए जिम्मेदार होगा और सार्वजनिक कार्यक्रम आदि आयोजित कर ट्रंप प्रशासन के एजेंडे को आगे बढ़ाएगा। उल्लेखनीय है कि छह जनवरी को समर्थकों को कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद) पर हमले के लिए भड़काने की वजह से ट्विटर सहित अन्य इंटरनेट मीडिया मंचों पर ट्रंप को प्रतिबंधित कर दिया गया है।

सीनेट में शुरू हुई महाभियोग पर सुनवाई

पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ महाभियोग का मामला सोमवार देर शाम सीनेट पहुंच गया। इस दौरान डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया कि ट्रंप की शह पर ही संसद पर हमला किया गया। हालांकि उनकी पार्टी के नेताओं ने इन आरोपों का बचाव किया। सुनवाई के दौरान रिपब्लिकन सीनेटर जिस तरह ट्रंप का बचाव कर रहे थे, उससे साफ पता चल रहा था कि अभी भी पूर्व राष्ट्रपति का पार्टी पर नियंत्रण है।

गौरतलब है कि ट्रंप पर अमेरिकी संसद परिसर यूएस कैपिटल में हमला करने के लिए उकसाने का आरोप है जिसे सदन में 197 के मुकाबले 232 वोटों से पारित कर दिया गया। 10 रिपब्लिकन सांसदों ने महाभियोग प्रस्ताव का समर्थन किया। इससे पहले दिसंबर 2019 में भी उन पर महाभियोग लाया गया था।