Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

माल्या ने ब्रिटेन में रुकने के ‘दूसरे तरीके’ के लिए किया आवेदन: वकील

लंदन। भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या ने ब्रिटेन में ही रुके रहने के लिए एक ‘दूसरा तरीका’ अपनाया है और इसके तहत गृह मंत्री प्रीति पटेल के समक्ष आवेदन किया है। लंदन में हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान माल्या के वकील ने इसकी पुष्टि की। माना जा रहा है कि उसने ब्रिटेन में शरण मांगी है।ब्रिटेन के सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल भारत सरकार के प्रत्यर्पण अनुरोध को चुनौती देने वाली माल्या की याचिका को खारिज कर दिया था।

फिलहाल माल्या तब तक जमानत पर है जब तक गृह मंत्री प्रीति पटेल उसके प्रत्यर्पण आदेश पर हस्ताक्षर नहीं कर देतीं। ब्रिटेन के गृह मंत्रालय ने अभी तक सिर्फ इस बात की पुष्टि की है कि प्रत्यर्पण आदेश पर कार्यान्वयन से पहले गोपनीय कानूनी कार्यवाही जारी है। मंत्रालय के इस रुख ने उन अटकलों को हवा दे दी है कि माल्या ने ब्रिटेन में शरण की मांग की है। हालांकि गृह मंत्रालय ने इन अटकलों की न तो पुष्टि की है और न ही खंडन किया