Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

अमेरिका में 3 महीने तक हवाई अड्डे पर छुपा रहा भारतीय, कारण जान कर पुलिस हैरान

लॉस एंजलिसः भारतीय मूल के एक व्यक्ति ने अमेरिका के एकअंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर  करीब तीन महीने गुजार दिए। अब इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।  शिकागो ट्रिब्यून  के मुताबिक आदित्य सिंह (36) कैलिफोर्निया के लॉस एंजिलिस के एक उपनगर में रहता है। सिंह को शिकागो के ओहारे अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के एक सुरक्षित क्षेत्र में रहने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया गया।  आदित्य ने छुपने का जो कारण बताया उसे सुनकर पुलिस व एयरपोर्ट अधिकारी हैरान है।  कहा जा रहा है कि ऐसा उसने कोरोना वायरस महामारी के डर की वजह से किया।

मीडिया रिपोर्ट  के मुताबिक आदित्य  पर हवाईअड्डे के एक प्रतिबंधित क्षेत्र में आपराधिक तरीके से घुसने और चोरी के मामले दर्ज किए गए हैं। अभियोजकों ने एक अदालत को बताया कि सिंह लॉस एंजिलिस से 19 अक्टूबर को विमान से ओहारे पहुंचा और कथित तौर पर तब से वह हवाई अड्डे के सुरक्षा जोन में रह रहा है। आदित्य  सिंह को यूनाइटेड एयरलाइन्स के दो कर्मचारियों ने पहचान पत्र देने को कहा लेकिन उसने एक बैज (कर्मी पहचानपत्र) दिया जो कथित तौर पर एक अभियान प्रबंधक का था, जिसने अक्टूबर में ही इसके खोने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

असिस्टेंट स्टेट अटॉर्नी कैथलीन हगार्टे ने बताया कि उसे हवाईअड्डे में कथित तौर पर यह कर्मी बैज मिला था। व्यक्ति ‘कोविड-19 की वजह से घर जाने से डर रहा था।’
सहायक लोक बचावकर्ता कोर्टनी स्मॉलवुड ने बताया कि सिंह के पास आतिथ्य क्षेत्र में मास्टर डिग्री है और वह बेरोजगार है। शिकागो उड्डयन विभाग ने एक बयान में बताया, ‘यह मामला अभी जांच का विषय है लेकिन हम पता लगाने में सक्षम रहे कि यह व्यक्ति हवाईअड्डा या यात्रियों के लिए खतरा नहीं बना।’