Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

अमेरिका: जो बाइडन की टीम का हिस्सा बनीं समीरा फाजली, कश्मीर से है गहरा नाता

वाशिंगटन। अमेरिकी के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय-अमेरिकी समीरा फाजली को अपनी टीम में सामिल किया है। बाइडन ने कश्मीर मूल की फाजली को ‘नेशनल इकोनॉमिक काउंसिल’ की उप निदेशक के रूप में बड़ी जिम्मेदारी दी है। शुक्रवार को बाइडन-हैरिस द्वारा इस बात की घोषणा की गई।

बता दें कि राष्ट्रीय आर्थिक परिषद अमेरिकी राष्ट्रपति को आर्थिक नीति सलाह प्रदान करती है। फ़ाजली दूसरी कश्मीरी मूल की भारतीय-अमेरिकी है जो आने वाले बाइडन प्रशासन में एक महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले कश्मीरी मूल की आयशा शाह को व्हाइट हाउस की डिजिटल रणनीति टीम में शामिल किया गया था।

जो बाइडन की टीम से पहले फाजली ओबामा प्रशासन में भी रह चुकी हैं। फाजली को व्हाइट हाउस की ‘नेशनल इकोनॉमिक काउंसिल’ और घरेलू वित्त और अंतर्राष्ट्रीय मामलों दोनों में अमेरिकी ट्रेजरी विभाग में एक वरिष्ठ सलाहकार के रूप में कार्य किया। फ़ाजली इससे पहले अटलांटा के फेडरल रिजर्व बैंक में तैनात थीं, जहां उन्होंने सामुदायिक और आर्थिक विकास के निदेशक के रूप में कार्य किया है।

कश्मीरी मूल की समीरा फ़ाजली ने हावर्ड कॉलेज और येल लॉ स्कूल से अपनी पढ़ाई की है। पढ़ाई के बाद येल लॉ स्कूल में ही उन्होंने क्लिनिकल लेक्चरर के तौर पर अपने कैरियर की शुरूआत की। वह अब अपने पति और तीन बच्चों के साथ जॉर्जिया में रहती है।