Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Bokaro चोरो द्वारा नशा करने के लिए की जाती है मोटरसाइकिल की चोरी

पुलिस ने चोरी की गई मोटरसाइकिल को बरामद करते हुए तीन चोरों को किया गिरफ्तार

बोकारो : न्यूज़ लेंस में आज आपको झारखंड के बोकारो जिला लेकर चलते हैं। जहाँ नशा करने के लिए चोरो द्वारा की जाती है मोटरसाइकिल की चोरी। ऐसा ही एक घटना घटित हुआ है बोकारो के चास प्रखंड में। जहाँ नशा करने के लिए मोटरसाइकिल चुराई गई और पुलिस ने चोरो को पकड़ते हुए चोरी हुई मोटरसाइकिल को बरामद किया है।

बोकारो जिला के चास पुलिस ने जोधाडीह मोड़ से चोरी की गई पल्सर मोटरसाइकिल को बरामद करते हुए तीन चोरों को गिरफ्तार किया है । पकड़े गए चोरो के निशान देही पर चास पुलिस ने चोरी की गई मोटरसाइकिल को बोकारो जिला के बी एस सिटी थाना क्षेत्र के राम मंदिर सेक्टर 01 की झाड़ी में छिपा कर गया था। उसे बरामद कर लिया है।

चास पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में सुजीत कुमार, अभजित एव कृष्ण मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी के आरोप में गिरफ्तार आरोपी इसके पूर्व भी पांच बार जेल जा चुका है और कृष्ण मंडल दो बार जेल गया है। पकड़े गए चोरो द्वारा इसके पूर्व भी तीन बाइक चोरी करने की बाते चास पुलिस के समक्ष कबूल किया है।

चास थाना प्रभारी सह इस्पेक्टर अमिताभ राय की माने तो उन्होंने बताया की सभी पकड़े गए तीनो चोर नशा करने के लिए मोटरसाइकिल चोरी की घटना को अंजाम दिया करते थे और ऐसी गाड़ियो को अपना निशाना बनाते थे जिनमें चाभियां लगी रहती थी। उसे ही चोरो द्वारा गायब कर लिया जाता था।चास पुलिस चोरो पर नकेल कसने के लिए दुर्गा पूजा के अवसर पर पुख्ता पुलिस बल की ब्यवस्था की गई है।ताकी चोरी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।